Wed. Nov 25th, 2026

बिलासपुर में एमिगोज पब का ‘लेट नाइट खेल’ पड़ा भारी! शराब नहीं मिली तो युवकों ने संचालक का सिर फोड़ दिया… रात 1 बजे पार्किंग में बवाल, अब CCTV खोलेगा राज या फिर मामला होगा सेट…

00 पुलिस की माने तो बार बन्द होने का हवाला दे मना किया तो पीट डाला…

00 आखिर बार के पार्किंग में रात 1 बजे क्या कर रहे थे! हमलावर युवक, क्या रात में भी खुलता है! बार…

बिलासपुर,,,  तारबाहर पुलिस की माने तो अब शहर के लिंक रोड के चर्चित ऐमिगोज बार एंड पब के संचालक को 3 युवकों ने इसलिए पीट डाला… कि उसने बार बन्द होने का हवाला दे… उन्हें शराब देने से मना कर दिया… F.I.R में तो यही है! तारबहार के थानेदार भी यही बता रहे…
वारदात सोमवार देर रात करीब एक बजे पब के पार्किंग की बताई जा रही है! बताया जा रहा… कि बार और पब संचालक तौसीफ सोमवार रात करीब 1 बजे जैसे ही पब बन्द कर पार्किंग में निकला तभी नाजिम खान, सज्जान बुखारी और सम्मान खान वहां पहुँचे… और शराब की मांग की… तौसीफ ने बार बन्द होने का हवाला दिया… तो बहस और फिर मारपीट शुरू हो गई… आरोपियों ने तौसीफ को बेरहमी पूर्वक पीट डाला… जिससे उसके सिर पर चोट आई… तौसीफ की रिपोर्ट तारबहार पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है! इस घटना ने एक बार फिर चर्चित ऐमिगोज बार एंड पब को फिर चर्चा में ला दिया…
सबको पता है! कि इस बार में हो क्या रही है! कैसे निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक यहां धमाल मचा रहता है! कईं बार यह बार का देर रात तक शराब परोसने और धमाल को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ चुका है!
ऐसे में यदि पुलिस CCTV फुटेज की जांच करती है! तो पूरी सच्चाई सामने आ जायेगी… कि कहानी है! क्या… पर यहां सब सैट है! तो फिर क्या…

बाइट,,,

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed