
बिलासपुर,,, शहर की सड़कों पर अपराधियों का दुस्साहस उस वक्त खुलकर सामने आ गया… जब मिनी बस्ती और जरहाभाठा इलाके में 4 युवक खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को आतंकित करने लगे…


राहगीरों को रोककर धमकाया जा रहा था! माहौल पूरी तरह भय और अफरा-तफरी में बदल गया… पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन हथियारबंद युवकों को दबोच लिया….

इसी कार्रवाई की कड़ी में एसी के कापर वायर चोरी करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ…

जहां चोरों के साथ कबाड़ी तक को गिरफ्तार किया गया… लगातार हुई इन कारवाइयों ने अपराध के कई चेहरे एक साथ बेनकाब कर दिए…
केस-1: खुलेआम चाकू-फरसा लहराकर सड़कों पर दहशत, 4 युवक गिरफ्तार…
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती और जरहाभाठा इलाके में चार युवक हाथों में धारदार चाकू और फरसा लेकर सड़कों पर घूम रहे थे! ये आरोपी राह चलते लोगों को रोककर धमका रहे थे! जिससे पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया…
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से चारों को गिरफ्तार कर लिया…
4 गिरफ्तार आरोपियों में—
1… अभय कोसले (20 वर्ष),
2… रामा कुर्रे (19 वर्ष),
3… देव सिदार (20 वर्ष) और
4…समीर भास्कर (20 वर्ष) शामिल हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
03 नग लोहे के धारदार चाकू
01 नग फरसानुमा धारदार हथियार
बरामद किया…
चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई…
केस-2: एसी से कापर वायर उखाड़कर बेचने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी भी गिरफ्तार…
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही कापर वायर चोरी की घटनाओं के पीछे सक्रिय गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया…
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने खपरगंज स्थित कबाड़ी दुकान पर दबिश दी… मौके से—
सूरज वस्त्रकार उर्फ सूरज महरा (23 वर्ष),
धीरेन्द्र झारिया (30 वर्ष) और
कबाड़ी एहसान अली (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया…
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया… कि उन्होंने जिला अभियोजन निदेशालय कार्यालय और रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में लगे एसी से कापर वायर, एसी पार्ट्स और नगदी चोरी की थी!
पुलिस ने इनके कब्जे से—
80 फीट कापर वायर (कीमत 40,000 रुपये)
एसी पार्ट्स व नगदी 8500 रुपये
कुल मशरूका 48,500 रुपये
बरामद किया…
चार अलग-अलग अपराध क्रमांक—410/2026, 415/2026, 416/2026 और 417/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया…
केस-3: अशांति फैलाने वाले पर भी सख्ती, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर भी शिकंजा कसा…
राकेश ओगले (29 वर्ष), निवासी मगरपारा मरार गली, के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है! आरोपी पर क्षेत्र में अशांति फैलाने और लोगों में भय का वातावरण बनाने के आरोप सामने आए थे!
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में पुलिस ने सड़कों पर दहशत फैलाने वाले हथियारबंद युवकों से लेकर संगठित चोरी गिरोह तक को एक साथ निशाने पर लिया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
