
बिलासपुर,,, शहर में चलती सवारी ऑटो में जेवर चोरी का मामला सामने आया है! पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! घटना नेहरू चौक से उस्लापुर ओवरब्रिज के बीच की बताई जा रही है! मिली जानकारी के अनुसार, वैष्णवी विहार उसलापुर, थाना सकरी निवासी सुषमा पाण्डेय 30 मार्च को अपनी बड़ी बेटी के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। वे अपने साथ सोने के जेवर भी लेकर गई थीं!
शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 31 मार्च की सुबह करीब 9 बजे वे लाफार्ज क्षेत्र से स्कूल बस में बैठकर गुरुनानक चौक पहुंचीं। वहां से उन्होंने अकेले ई-रिक्शा लिया और नेहरू चौक पहुंचीं। इसके बाद राजेश पेट्रोल पंप के पास गनियारी की ओर जाने वाले एक ऑटो में अपने सामान के साथ बैठीं।
पीड़िता ने बताया कि उसी दौरान ऑटो में उनके साथ तीन अन्य महिलाएं भी सवार हुईं। सफर के बाद उसलापुर ओवरब्रिज पार करने के बाद वे ऑटो से उतरकर घर पहुंचीं। सुबह करीब 11 बजे जब वे अपने बैग में रखे जेवर आलमारी में रखने लगीं, तब पता चला कि साड़ी के नीचे डिब्बे में रखा एक सोने का हार और एक जोड़ी ईयररिंग, कुल वजन करीब 4 तोला, गायब है। इन जेवरों की कीमत लगभग 1 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है। महिला को आशंका है कि ऑटो में साथ बैठी किसी अज्ञात महिला ने मौका पाकर जेवर पार कर दिए। अपने स्तर पर ऑटो चालक के माध्यम से जानकारी जुटाने की कोशिश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ऑटो में साथ यात्रा करने वाली महिलाओं की पहचान में जुटी
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
