
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है! जहां पर जिले की धर्म नगरी रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा ग्राम पंचायत में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया.. अवैध संबंध के करना विवाद के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया… इस हमले में बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं! घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सूहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, आहिस्ता परवीन, सना परवीन और शेख सब्बीर शामिल हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है!
परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले भी आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत लेकर रतनपुर थाने पहुंचे थे! आरोप है कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे का हवाला देते हुए पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की और उन्हें अगले दिन आने को कहकर लौटा दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो यह जानलेवा हमला टल सकता था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे अवैध संबंध मुख्य वजह है,। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बिलासपुर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
