
बिलासपुर,,, अग्रसेन चौक में स्थित ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम, पी.सी. ज्वैलर्स, विवादों के घेरे में आ गया है! छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों को ठगने और आभूषणों की वापसी (बायबैक) पर वर्तमान बाजार दर के अनुसार भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया है! इस संबंध में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है!
क्या है पूरा मामला?…

कमल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरसिया निवासी पारस पटेल ने 11 जून 2018 को बिलासपुर के अग्रसेन चौक स्थित पी.सी. ज्वैलर्स से एक हीरा जड़ित सोने की अंगूठी खरीदी थी!
अंगूठी का विवरण: 5.620 ग्राम (14 कैरेट सोना) और 0.46 सेंट हीरा खरीद मूल्य (2018): ₹85,799…..

पीड़ित का आरोप है! कि जब वह उसी अंगूठी को वर्तमान दर पर वापस बेचने शोरूम पहुंचा… तो उसे खरीद मूल्य से भी कम राशि देने की पेशकश की गई… जबकि पिछले 8 वर्षों में सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है! एसोसिएशन का कहना है! कि मेकिंग चार्ज काटकर अंगूठी की वर्तमान कीमत कम से कम ₹1,17,299 होनी चाहिए, लेकिन शोरूम प्रबंधन इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है!
बिलिंग में पारदर्शिता का अभाव……
शोरूम द्वारा दिए गए मूल बिल में सोने के भाव, हीरे के भाव और लेबर चार्जेस का अलग-अलग विवरण नहीं दिया गया था! बिल में केवल कुल वजन और कुल कीमत दर्शाई गई थी! जिसे एसोसिएशन ने ग्राहकों को अंधेरे में रखने की एक रणनीति बताया है!
सराफा एसोसिएशन की चेतावनी…..
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे ‘ब्रांडेड शोरूमों द्वारा चलाया जा रहा लूट का व्यापार’ करार दिया है! प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि इसकी शिकायत राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी… यह एक गंभीर अपराध है! बीआईएस ,उपभोक्ता फोरम सहित अन्य फर्म में इसकी शिकायत दर्ज की जाएगी और पूरे छत्तीसगढ़ में जन जागरूकता के लिए सराफा संगठन द्वारा आंदोलन भी चलाया जाएगा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
