
मुंगेली,,, जिले में जमीन से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी मामले का खुलासा हुआ है! जहां फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 15 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया… इस मामले में सरगांव पुलिस ने आरोपी छगनलाल वर्मा, निवासी बलौदा बाजार, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है! कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई…
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुनील छाबड़ा, जो डी.आर.एस. फर्म के पार्टनर हैं! ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में उनके परिचित के माध्यम से आरोपी से संपर्क हुआ… भूमि से जुड़े सभी राजस्व कार्यों के लिए एक इकरारनामा किया गया… जिसके बाद आरोपी को जिम्मेदारी सौंपी गई…
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ… कि संबंधित जमीन पहले ही वर्ष 1975 में किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी थी! लेकिन नामांतरण नहीं हुआ था! इसी खामी का फायदा उठाकर आरोपी ने असली जमीन मालिक से मिलीभगत कर दोबारा उसी जमीन का फर्जी विक्रय कर दिया और रकम हड़प ली…
मामले में यह भी सामने आया कि आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पूरी साजिश को अंजाम दिया… पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी विक्रयनामा और आधार कार्ड जब्त कर लिए हैं, जो इस धोखाधड़ी के अहम सबूत हैं।
पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 31 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में सरगांव थाना प्रभारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
