
बिलासपुर,,, रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 15 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है!इस मामले में तोरवा थाना पुलिस ने तेनिटी इंद्राणी और उसकी बेटी वलिवेती वेंकट नागा कीर्ति के खिलाफ धारा 3(5), 318 (4) और 336 (3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी एन. वेंकट सूर्यप्रताप 68 वर्ष) निवासी सांई भूमि तोरवा, बिलासपुर, निजी क्षेत्र से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वर्ष अगस्त 2020 में आरोपी महिला तेनिटी इंद्राणी ने फोन कर उनके बेटे एन. विजय किशन विरंच को रेलवे में नौकरी दिलाने का दावा किया। शुरुआत में आरोपियों ने नौकरी लगवाने के एवज में 6 लाख रुपये मांगे, बाद में 4 लाख रुपये में बात तय हुई। प्रार्थी ने बेटे के शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और अन्य प्रमाण पत्र आरोपियों द्वारा बताए गए ई-मेल पर भेज दिए। इसके बाद आरोपी मां-बेटी के खातों में अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर की जाती रही। शिकायत के मुताबिक, पहले 4 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए गए, फिर समय-समय पर और रकम मांगी जाती रही। आरोपियों ने कभी कोविड, कभी चुनाव, तो कभी मंत्री कोटा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट का हवाला देकर प्रक्रिया में देरी बताई। शिकायत में यह भी
उल्लेख है कि आरोपियों ने रेल मंत्रालय के नाम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी ई-मेल के जरिए भेजा, जिससे पीड़ित परिवार को भरोसा हो गया कि नौकरी लगने वाली है। बाद में वर्ष 2024-25 के दौरान आरोपियों ने और रकम की मांग की, जिसके बाद पीड़ित ने यूपीआई, फोनपे, इंटरनेट बैंकिंग और एनईएफटी के माध्यम से कई बार भुगतान किया। प्रार्थी के अनुसार, कुल 18 बार लेन-देन के जरिए आरोपियों को 15 लाख रुपये दिए गए। पीड़ित ने पुलिस को डिजिटल भुगतान की रसीदें, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल, ई-मेल, व्हाट्सऐप चैट और कथित ऑफर लेटर भी सौंपे हैं। फिलहाल तोरवा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं यह कोई संगठित नौकरी ठगी गिरोह तो नहीं है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
