
00 मामला भारी भरकम यूजर चार्ज और आईडी बन्द होने के खेल का…
00 जोन और निगम मुख्यालय का चक्कर काटने के बाद कह रहे, अब जो होगा देखा जाएगा…
बिलासपुर,,, नगर निगम प्रशासन को शिकायत की दरकार है! यदि किसी को अपनी सम्पत्ति के टैक्स या भारी भरकम यूजर चार्ज को लेकर कोई समस्या है! तो वे निगम कमिश्नर के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराए… उनके टेक्स का विधिवत भुगतान लिया जाएगा… वही उन्होंने यूजर चार्ज का भारी भरकम संकट खड़ा करने वाले तत्कालीन राजस्व वसूली करने वाली रांची की सपेरों कम्पनी पर भी एक्शन लेने की बात कही है!
शहर के नागरिक स्वतः अपने भवन और व्यवसायिक परिसर के टैक्स का भुगतान करने पहुंच रहे… पर किसी का आईडी लॉक है! तो किसी का भारी भरकम यूजर चार्ज बकाया है! तो कोई कोरोना कॉल से उबरने के बाद इधर उधर से रकम का जुगाड़ कर टैक्स का भुगतान करने पहुँच रहे… पर उन्हें यह कहकर लौटाया जा रहा… कि उनके परिसर का वेरिफिकेशन किया जाना है! तो किसी को यूजर चार्ज का पूरा भुगतान करने तो किसी को पार्ट पेमेंट का आदेश न होने समेत अन्य वजह बताकर लौटाया जा रहा…
जिसके चलते करदाता हलाकान है! और जोन कार्यालय व निगम मुख्यालय विकास भवन का चक्कर काटने के बाद जो होगा देखा जाएगा कहकर लौट रहे…
इधर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे का कहना है! कि अभी तक किसी भी व्यक्ति ने उनके समक्ष पार्ट पेमेंट या भारी भरकम यूजर चार्ज के भुगतान में आ रही दिक्क्त को लेकर कोई शिकायत नही की है! उनका कहना है! कि यदि किसी करदाता को दिक्क्त है! तो वे अपनो शिकायत दर्ज कराए… नियम कानून के तहत उनका टैक्स जमा कराया जाएगा… इतना ही नही उन्होंने गड़बड़ी के मामले में स्पेरो कम्पनी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही… पर तत्कालीन ठेका कम्पनी ने आखिर निगम को कितने की चपत लगाई… इसका जवाब वे भी नही दे सके और कहा कि देखवाना पड़ेगा ये उनके कार्यकाल के पहले का है!
ये है मामला…
करदाताओं का कहना है! कि सम्पत्तिकर के साथ भारी भरकम यूजर चार्ज को लेकर जब वे बिचके तो तत्कालीन ठेका कम्पनी स्पेरो के टैक्स कलेक्शन स्टाफ ने अपने सीनियर अथॉरिटी से चर्चा कर अपनी वसूली का आंकड़ा बढाने उस समय यूजर चार्ज को जीरो दर्शा उनसे टैक्स लेकर राहत देने की बात कही, भकारी भरकम यूजर चार्ज से छुटकारा मिलने पर टैक्स पैयरो ने धड़ाधड़ भुगतान किया… इसके बाद शासन ने कम्पनी का काम संतोषजनक न पाए जाने पर ठेका निरस्त कर दिया… उस समय चर्चा रही कि ठेका कम्पनी शहर के टैक्स पैयरो से सम्बंधित न सिर्फ पूरा डाटा ले गई वरन निगम को करोड़ो की चपत भी लगा गई, आखिर कितने का ये सवाल कई बार उठा लेकिन हमेशा जिम्मेदार पल्ला झाड़ ले रहे…
टेक्स पेयर नागरिकों का कहना है! कि ये समस्या निगम प्रशासन और पूर्व अनुबंधित ठेका कम्पनी स्पेरो की है! इसका डंडा टैक्स पेयर नागरिकों पर क्यो…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
