
बिलासपुर,,,, अंधविश्वास के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है! जहां साधु के वेश में आए एक कथित तांत्रिक ने “पैसा डबल” करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपए ठग लिए… घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला दीनदयाल कॉलोनी की है! जिसने एक बार फिर ऐसे फर्जी बाबाओं की करतूतों को उजागर कर दिया है!
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का संपर्क उड़ीसा के एक कथित बाबा से हुआ था! बाबा ने खुद को तांत्रिक बताते हुए दावा किया कि वह विशेष पूजा और तंत्र-मंत्र के जरिए किसी भी रकम को दोगुना कर सकता है! अपनी बातों और दिखावे से उसने पीड़ित का भरोसा जीत लिया… कुछ दिनों बाद वह अपने एक साथी के साथ पीड़ित के घर पहुंचा… और विशेष पूजा करने के नाम पर मोटी रकम की मांग की…
लालच में आकर पीड़ित ने 20 लाख रुपए बाबा को सौंप दिए… इसके बाद बाबा ने घर के एक कमरे में पूजा का नाटक किया… और खुद को अंदर बंद कर लिया… कुछ समय बाद उसने कहा कि पूजा पूरी होने में रातभर का समय लगेगा… और अगली सुबह रकम दोगुनी हो जाएगी… यह कहकर वह वहां से चला गया…
अगले दिन जब पीड़ित ने कमरे की जांच की…. तो वहां से पूरी रकम गायब थी! और बाबा का कोई पता नहीं चला… ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई…
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! और आरोपियों की तलाश जारी है! अधिकारियों का कहना है! कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा… साथ ही यह भी जांच की जा रही है! कि यह किसी बड़े ठग गिरोह का हिस्सा तो नहीं है! पुलिस ने लोगों से अपील की है! कि ऐसे झांसे में न आएं और अंधविश्वास से बचें…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
