
बिलासपुर,,, हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला करने वाले 3 आरोपियो को गिरफतार किया है! हमले में एक युवक घायल हो गया है! सिम्स में उसका इलाज चल रहा है!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि 02.04.2026 के बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती पर्व में जगह जगह पर शोभा यात्रा रैली निकाली गई थी! सन्नी श्रीवास अपने साथी सूरज साहू दोनो निवासी चांटीडीह सरकंडा पेंडलवार अस्पताल तोरवा के आगे शोभा यात्रा रैली देख रहे थे! उसी बीच दयालबंद कोतवाली निवासी प्रियांशु बोले अपने 02 अन्य साथी के साथ वहां आये और साईड से हटने के लिए कहा… इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपीयो ने सन्नी श्रीवास एवं सूरज साहू को अकड के बात करता हैं कहते हुये गाली गलौच किया। विवाद बढ़ा तो मारपीट करने लगे। इसी दौरान प्रियांशु बोले अपने पास रखे धारदार चाकू से सूरज साहू के पेट वार कर दिया। सन्नी श्रीवास उसे सिम्स अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया हैं। घटना पर थाना तोरवा में धारा – 296, 351(3), 3(5), 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो की धरपकड कार्यवाही शुरू हुई। आरोपी घटना के बाद से पुलिस गिरफतारी से बचने लुक छिप रहे थे लेकिन तोरवा पुलिस ने सायबर सेल से आरोपीयो का लगातार लोकेशन लेकर 05.04.2026 को कोतवाली क्षेत्र से आरोपीयो को दबिश देकर पकडा गया। आरोपी प्रियांशु बोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया हैं। आरोपीयो को न्यायालय में पेश किया गया हैं।भौगोलिक संदर्भ
गिरफतार आरोपी –
01 प्रियांशु बोले पिता अरूण बोले उम्र 25 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली
02 ओम बोले पिता अरूण बोले उम्र 23 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली
03 के राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश पिता के श्रीनिवास राव उम्र 26 साल पता रिवर साईड होटल तोरवा
जप्त मश्रूका:-
01 एक लोहे का धारदार चाकू।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
