
बिलासपुर,,,, I.P.L के दौरान शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर सिरगिट्टी पुलिस और A.C.C.U की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है! जहां गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद क्रेटा कार के भीतर बैठकर मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित कर रहे 3 आरोपियों को घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया…
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की और वाहन को रोककर तलाशी ली… जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप के माध्यम से हार-जीत के दांव और लेन-देन का पूरा नेटवर्क सामने आया…

कार के भीतर ही सट्टे का संचालन किया जा रहा था! और लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश की जा रही थी!
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 1 हजार 300 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार जब्त की… कुल मिलाकर लगभग 17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई… जो सीधे सट्टा गतिविधियों से जुड़ी पाई गई…
गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा, दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू और सीताराम साहू शामिल हैं! पूछताछ में तीनों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार किया है! पुलिस को इनके अन्य थाना क्षेत्रों में भी सक्रिय नेटवर्क के संकेत मिले हैं! जिनकी जांच जारी है!
यह पूरी कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी थाना और A.C.C.U टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया…
आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2), 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
