
छत्तीसगढ़,,,, बिलासपुर से जुड़े बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में बड़ा न्यायिक फैसला सामने आया है! छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की स्पेशल डिवीजन बेंच ने मामले में सुनवाई पूरी करते हुए अमित जोगी को दोषी ठहराया है! और उन्हें आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है!
कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में स्पष्ट किया कि अमित जोगी इस हत्याकांड में साजिश रचने में शामिल थे! अदालत ने यह भी कहा कि जब सभी आरोपियों के खिलाफ एक जैसे साक्ष्य मौजूद हों, तो किसी एक आरोपी के साथ अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता… इसी आधार पर कोर्ट ने उन्हें अन्य दोषियों के समान सजा दी…
यह फैसला जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच ने फैसला सुनाया.. सुनवाई 2 अप्रैल को पूरी हुई थी! जिसके बाद जारी आदेश में कोर्ट ने सभी तथ्यों, गवाहों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया…
अदालत ने अपने निर्णय में यह भी उल्लेख किया कि यदि किसी आरोपी को बरी करना हो… तो उसके लिए ठोस और अलग आधार होना आवश्यक है! केवल समान साक्ष्यों के बावजूद किसी एक को राहत देना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता…
जग्गी हत्याकांड लंबे समय से प्रदेश की राजनीति और कानून व्यवस्था के केंद्र में रहा है! इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है! और इसे मामले में एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है!
फिलहाल, इस निर्णय के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया—जैसे अपील—पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
