
00 अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर लगातार कार्यवाही का दावा…
00 गिनवाए 14 ट्रेक्टर ट्राली, 5 हाइवा, पोकलेन जेसीबी…
बिलासपुर,,, खनिजों के अवैध खनन और परिवहन को लेकर मीडिया के लगातार डंका बजाने और सत्तासीन भाजपा के जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद हरकत में आए खनिज विभाग ने फिर 4 से 7 अप्रैल तक 4 दिन धरपकड़ अभियान चलाकर रतखंडी, धुमा, मानिकपुर लावर, राजपुर और केकती क्षेत्र के रेत घाटो पर कार्रवाई का दावा किया…

बताया जा रहा कि कलेक्टर की नाराजगी के बाद उप संचालक खनिज ने अमले के साथ खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर इन 4 दिनों में रतखंडी, धुमा, मानिकपुर लावर व राजपुर केकती क्षेत्र की जाँच की… जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस रिलीज में रतखंडी घाट से रेत के अवैध उतखनन व परिवहन के मामले में 10 ट्रैक्टर ट्राली, धुमा मानिकपुर क्षेत्र से मिट्टी के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 1 पोकलेन व 4 हाइवा, लावर क्षेत्र से रेत का परिवहन करते 1 हाइवा, राजपुर केकती क्षेत्र से मिट्टी का अवैध उतखनन करते 1 जे सी बी व 4 ट्रैक्टर और बुटेना क्षेत्र से मुरुम के अवैध उतखनन के मामले में 1 जे सी बी समेत 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे सौंपने का दावा किया है!
कार्रवाई वही- वही करना बताया जा रहा जहा से मीडिया में फजीहत भरी खबरें आई।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
