
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के तहसील सकरी के ग्राम पंचायत चिचिरदा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला अब गंभीर प्रशासनिक और राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है! खसरा नंबर 601 की लगभग 2.84 एकड़ जमीन पर कथित रूप से आनंदी बिल्डर्स (लल्लन तिवारी) द्वारा डामर प्लांट संचालित किया जा रहा था! जिसे लेकर तहसीलदार न्यायालय ने 20 मार्च 2026 को बेदखली का स्पष्ट आदेश जारी किया था! आदेश में निर्देश दिया गया था! कि कब्जा स्वयं हटाया जाए… अन्यथा प्रशासन शासकीय खर्च पर कार्रवाई करेगा… लेकिन आदेश के बावजूद अब तक जमीन खाली नहीं की गई है! जिससे प्रशासनिक कार्यवाही की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं!
किराया नामा छुपाने का आरोप….
स्थानीय आवेदक का आरोप है! कि यह जमीन पहले से ही रामकुमार दुबे और हीरामणि दुबे द्वारा सीमेंट खंभा और तार जाली लगाकर कब्जे में रखी गई थी! जिसे वर्ष 2010 से कथित रुप से 35 हजार रुपए मासिक किराए पर आनंदी बिल्डर्स को दिया गया…

आरोप के मुताबिक अब तक करीब 63 लाख रुपए का किराया बनता है! लेकिन इस संबंध में कोई किराया नामा सकरी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है! जिससे पूरे मामले को दबाने और संबंधित लोगों को बचाने की आशंका जताई जा रही है!

मुझे क्यों परेशान कर रहे हो” – आरोप आवेदक का यह भी दावा है! कि स्वयं लल्लन तिवारी के पुत्र निशांत तिवारी ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह भूमि दुबे परिवार से किराए पर ली है! और इस मामले में सीधे उन्हीं से बात करने को कहा…
पंचायत स्तर पर भी दबाव के आरोप बेदखली आदेश के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी विवाद बढ़ गया है! आरोप है! कि पंचायत सचिव पर फर्जी प्रस्ताव और टैक्स रसीद जारी करने का दबाव बनाया जा रहा है! ताकि एसडीएम कोर्ट से स्टे हासिल किया जा सके और कार्रवाई को रोका जा सके…
प्रशासन की भूमिका पर सवाल…
तहसीलदार न्यायालय के स्पष्ट आदेश और समय सीमा के बावजूद कब्जा नहीं हटना यह संकेत देता है! कि कहीं न कहीं प्रभावशाली संरक्षण का खेल चल रहा है! स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है! और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो रही है! अब देखना होगा कि प्रशासन इस शासकीय जमीन की जब बिल्डर के कब्जे से खाली करवा पाता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
