
बिलासपुर,,, जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस और A.C.C.U की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में नकदी रुपयों के साथ गिरफ्तार में लिया है! पुलिस को 8 अप्रैल को गश्त के दौरान सूचना मिली कि टेगन माड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है!

सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा… पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर बताया… तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो सूटकेस और एक बैग से 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों के कुल 81 बंडल बरामद किए गए… जिनकी कुल राशि 17 लाख 90 हजार रुपए पाई गई…

पुलिस ने इतनी बड़ी नकदी को संदिग्ध मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत रकम को जब्त कर लिया है! फिलहाल आरोपी से रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है! और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है! कि कहीं यह पैसा किसी अवैध गतिविधि से जुड़ा तो नहीं…
इस कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई… जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में पूरी कार्रवाई की गई… पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में बेलगहना चौकी और ACCU टीम की अहम भूमिका रही…
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है! और आरोपी से पूछताछ जारी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
