00 पूछ रही पब्लिक अब क्या अपोलो में आएगा सुधार…
00 कांग्रेस नेताओं ने दी CEO को हटाने और व्यवस्था सुधारने चेतावनी…
बिलासपुर,,, लापरवाहियों के लिए चर्चित अपोलो अस्पताल प्रबंधन द्वारा भर्ती गंभीर मरीज को हैदराबाद रेफर करने में कथित लापरवाही और जान से खिलवाड़ के मामले में चौतरफा फजीहत झेलनी पड़ रही… SSP रजनेश सिंह ने जहां प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरो को जमकर फटकार लगाई… वहीं CMHO डॉ शुभा गड़ेवाल ने इस लापरवाही पर अपोलो प्रबंधन को नोटिस जारी किया… तो कांग्रेस के नेताओ ने तीन माह से एम्बुलेंस खराब होने की जानकारी पर प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जता शर्म करो कहकर लानत- मलानत भेज CEO को तत्काल हटाने की मांग की…
ये है मामला….
दरअसल अपोलो में गत 4-5 दिन से भर्ती PWD के जिस मरीज राजकुमार अग्रवाल को कल गुरुवार को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बिलासा एयरपोर्ट तक ले जाकर एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए हैदराबाद रवाना किया गया…. उन्हें एक दिन बुधवार को हैदराबाद ले जाना था…. परिजनों का आरोप है! कि समय पर न तो अपोलो ने मरीज को बिलासा एयरपोर्ट तक न एम्बुलेंस मुहैया कराया न चिकित्सा स्टाफ परिजन एयर एम्बुलेंस का 13 लाख और अस्पताल का बिल अदा करने के बाद निजी एम्बुलेंस से मरीज को बिलासा एयरपोर्ट लेकर पहुचने पर विलंब होने और तबियत बिगड़ने के कारण बुधवार को उन्हें हैदराबाद नहीं भेजा जा सका…
हालत बिगड़ने पर फिर उन्हें अपोलो लाना पड़ा… जहाँ दूसरे दिन
गुरुवार को सुबह हैदराबाद से अपोलो पहुंची तीन सदस्यीय चिकित्सा टीम पूरे दिन मरीज को स्थिर करने के बाद शाम करीब सात बजे उसे दोबारा एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद रवाना किया गया… जिसके लिए आपोलो से लेकर चकरभाठा के बिलासा एयरपोर्ट तक ग्रीन कोरिडोर बनाना पड़ा…. लेकिन इस बार भी निजी एम्बुलेंस का इंतेजाम परिजनों को करना पड़ा…
इस घटना ने अपोलो सुपरस्पेशियलिटी प्रबंधन के 27+7 इमरजेंसी सेवा के तमाम दावो की खाट खड़ी करके रख दी…
SSP रजनेश सिंह ने लगाई फटकार…
बताया जा रहा कि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की शिकायत पर एसएसपी ने अपोलो प्रबंधन के अफसरो को जमकर फटकार।लगाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा शर्म करो...
शुक्रवार को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे पर अपोलो प्रबंधन के अफसरो से चर्चा करने पहुँचे….जहां उन्होंने यहां की अव्यवस्था, लापरवाही, गरीब मरीजो को आयुष्मान से इलाज न मिलने को लेकर अस्पताल प्रबंधन के अफसरो को जमकर खरीखोटी सुनाते हुए…. शर्म करो शर्म के नारे लगाते हुए CEO को तत्काल बिलासपुर आपोलो से हटाने, व्यवस्था सुधारने और अब चिकित्सा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी…
CMHO ने थमाई नोटिस….
लगातार लापरवाहियों के लिए चर्चित अपोलो प्रबंधन को CMHO शुभा गरेवाल ने एयर एम्बुलेंस बिलासपुर पहुचने के बाद भी ग़म्भीर मरीज को एयरलिफ्ट कराने एम्बुलेंस और डॉक्टर व तकनीकी स्टाफ मुहैय्या न कराने पर नाराजगी जताते हुए नोटिज जारी किया है!
लगातार लापरवाही के बाद भी नही खा रहे हेटा….
इस हॉस्पिटल में लापरवाही के कारण पूर्व महापौर अशोक पिंगले और कथित फर्जी डॉक्टर के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ड़ॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल समेत 27 लोगो की मौत का मामला समेत कई मामले सामने आए… शासन की योजनाओं की नाफरमानी पर विधायक और केंद्रीय राज्य मंत्री ने भी फटकार लगाई… CMHO ने आधा दर्जन पत्र भेजा पर अपोलो प्रबंधन ने किसी की नही सुनी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.24महामाया गेट पर भाजपा के दो खेमे भिड़े, चोरी का पुराना विवाद बना नया सियासी बवाल, मारपीट के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे; VIDEO और WhatsApp संदेश वायरल—अब सवाल, किसने किया वायरल और पार्टी का IT सेल क्या करेगा?
Uncategorized2026.08.24भेष बदला, पोटली बदली… लेकिन RPF की नजर नहीं बदली, निगौरा स्टेशन पर गांजे की ‘स्पेशल डिलीवरी’ धरी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख—ऑपरेशन नारकोस ने फिर खोल दी तस्करों की पोल…
Uncategorized2026.08.24‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान में मिठाइयों की निकली कुंडली, 19 दुकानों की जांच, 117 किलो मिठाई जब्त-नष्ट, दो फर्मों पर लाइसेंस-पंजीयन निलंबन की गाज; मिलावटखोरों से साफ कहा, त्योहार आपका हो सकता है, लेकिन निगरानी हमारी रहेगी….
Uncategorized2026.08.24बालाजी गैस एजेंसी में 412 सिलेंडर हुए ‘गायब’ रिकॉर्ड में भरे, गोदाम में खाली कहानी, 939 सिलेंडर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा; अब खुलेगा स्टॉक का पूरा राज, सात दिन में कलेक्टर की टेबल पर पहुंचेगी जांच रिपोर्ट…

