
बिलासपुर,,,, शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया… नेहरू चौक के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही… स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी… हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई… जबकि स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए…
जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी भरत साहू (28 वर्ष) लिंगियाडीह में रहता था… रविवार रात वह अपने दोस्त हर्ष साहू के साथ बाइक क्रमांक CG 10 EJ 4903 से मुंगेली नाका की ओर से नेहरू चौक की तरफ जा रहा था… बताया जा रहा है! कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी… इसी दौरान यदुनंदन नगर निवासी मयंक सिंह अपने पिता श्याम सिंह के साथ स्कूटी क्रमांक CG 10 BP 8895 से सामने से आ रहे थे… अचानक स्कूटी सामने आने पर भरत बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और बाइक सीधे स्कूटी से जा टकराई… टक्कर इतनी जोरदार थी… कि दोनों वाहनों के सवार सड़क पर जा गिरे… हादसे में चालक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य वाहन सवार युवकों को भी चोट लगी…
घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया… चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत साहू को मृत घोषित कर दिया… जबकि अन्य घायलों का उपचार शुरू किया गया…
लापरवाही से वाहन चलाने वाले और मृतक युवक पर भी मामला दर्ज पुलिस ने मामले की जांच के बाद लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले संबंधित चालक के साथ मृतक बाइक चालक भरत साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है! पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान करण के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है! और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
UncategorizedOctober 6, 2026उजाड़ो बस्ती, बनाओ ऑक्सीजोन… विस्थापित बोले- विधायक जी, वायदा याद करो! सरकारी आवास नरक से बदतर, रोजी-रोटी शहर में और मकान शहर से बाहर, अब विधायक निवास घेरकर बोले- पहले घर दो, फिर ऑक्सीजोन बनाओ…
UncategorizedOctober 6, 2026गांजा कांड वाले बर्खास्त सिपाही राठौर की ‘कमाई’ का एसीबी ने खोला राज, 46 लाख आय पर 62 लाख खर्च—16.20 लाख का हिसाब गड़बड़, अब कोर्ट में पहुंचा आय से अधिक संपत्ति का पूरा चिट्ठा…
UncategorizedOctober 5, 2026यूनिटी हॉस्पिटल में बिलिंग का खेल निराला 37 दिन भर्ती, 2.41 लाख जमा फिर भी 5 लाख का बिल, परिजन बोले मरीज बचा या बिल बढ़ा? मंत्री जी योजनाओं का ढिंढोरा पीट गए, यूनिटी ने बिल देखकर परिजनों का हिसाब बिगाड़ दिया…
