
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बस एजेंटों से कथित रंगदारी मांगने और रकम देने से इनकार करने पर मारपीट का मामला सामने आया है!

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक की बताई जा रही है! आरोप तिफरा निवासी हिस्ट्रीशीटर तारण निर्मलकर और उसके साथियों पर लगा है! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है!
सवारी बैठाने के बदले मांगे पैसे…
जानकारी के मुताबिक, शरद कश्यप और सैफी गौरी बस एजेंट का काम करते हैं! मंगलवार रात दोनों सीपत चौक के पास बस में यात्रियों को बैठाने पहुंचे थे… इसी दौरान तारण निर्मलकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा… आरोप है! कि बस में सवारी बैठाने के बदले उनसे रकम मांगी गई.. एजेंटों ने पैसे देने से इनकार किया तो विवाद शुरू हो गया…
यात्रियों के सामने गाली-गलौज और मारपीट…
आरोप है! कि रकम देने से मना करने पर तारण और उसके साथियों ने दोनों एजेंटों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की… साथ ही दोबारा बिना पैसे दिए काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है! घटना के दौरान बस में मौजूद किसी यात्री ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है!
बस ऑपरेटरों से वसूली के भी आरोप…
तारण निर्मलकर पर हाईटेक बस स्टैंड क्षेत्र में बस ऑपरेटरों और एजेंटों पर दबाव बनाने तथा कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं! हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है!
पुलिस कार्रवाई पर पीड़ितों के सवाल…
पीड़ितों का आरोप है! कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई की.. उनका कहना है! कि घटना के बाद वे भय के माहौल में हैं! वहीं, सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के मुताबिक, रंगदारी करने और मारपीट की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है!
जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी… अब सवाल यह है! कि सार्वजनिक स्थान पर बस एजेंटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कथित वसूली की शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस क्या कदम उठाती है! फिलहाल, वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
