बिलासपुर,,,, जिला अस्पताल में डायलिसिस के दौरान कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है! आरोप है! कि डायलिसिस मशीन से मरीज के शरीर में जाने वाला खून जमीन पर बहता रहा… जबकि उस समय डायलिसिस कक्ष में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था…. मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं! जिला अस्पताल मे यह पहली बार नहीं है! इससे पहले भी इसी मरीज के डायलिसिस के दौरान खून रिसने की शिकायत सामने आ चुकी थी… इस बार जब मशीन से खून लगातार बाहर निकलता रहा…. तो मरीज ने स्टाफ को आवाज लगाई… लेकिन कोई नहीं पहुंचा… इसके बाद मरीज ने अपने नाती को फोन कर बुलाया…. मौके पर पहुंचकर परिजन ने जमीन पर फैला खून देखा तो वह भी हैरान रह गया…. कुछ देर बाद पहुंचे एक कर्मचारी ने खून साफ किया…
परिजनों का आरोप है! कि घटना के बाद जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत करनी चाही तो संबंधित प्रबंधक छुट्टी पर मिले और आरएमओ भी मौजूद नहीं थे… वहीं, डायलिसिस प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता से बात करने की कोशिश करने पर भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला…. परिजनों का आरोप है! कि वीडियो बनाने पर उन्हें फटकार लगाई गई…. और मानहानि का नोटिस भेजने की चेतावनी भी दी गई…
अब सबसे बड़ा सवाल यह है! कि मरीज की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? इस पूरे मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन क्या कार्रवाई करता है! मरीज को बेहतर उपचार कैसे सुनिश्चित किया जाता है! और यदि लापरवाही हुई है! तो जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाए जाते हैं! इस पर सभी की नजर बनी हुई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?

