बिलासपुर–सीतापुर,,, नशे के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से 3528 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गई हैं! जब्त सामग्री की कीमत और नेटवर्क की जांच भी शुरु कर दी गई है!
जानकारी के अनुसार सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीतापुर के केसला और घेलसरा निवासी सजदा आलम और महबूब खान लंबे समय से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं!
सूचना के आधार पर उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 3528 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। इसके बाद आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बिहार के पटना से यह नशे का जखीरा मंगवाकर जिले के ग्रामीण और शहरों में खपाया जा रहा था।
अब जांच इस बात की भी की जा रही है कि यह नशीली दवाएं कहां से लाई जाती थीं, किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई होती थीं और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। पुलिस का कहना है जांच के बाद यदि नेटवर्क के और सदस्य सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…

