बिलासपुर
,,, बिलासपुर में साइबर अपराधियों ने एक शिक्षिका को बदनाम करने और पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर 76 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली.. आरोपी ने फोन पर खुद को सुनील बताते हुए दावा किया… कि शिक्षिका के मोबाइल से अश्लील वीडियो देखे गए हैं! और यदि पैसे नहीं दिए गए… तो वीडियो वायरल करने के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी.. सामाजिक प्रतिष्ठा खोने के डर से शिक्षिका साइबर ठग के झांसे में आ गईं… और अलग-अलग किश्तों में फोन पे के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी…

धमकी चमकी देकर वसूली की रकम….
सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय शिक्षिका के अनुसार, 4 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया… कॉल करने वाले ने दावा किया…. कि उसके पास उनके मोबाइल से अश्लील वीडियो देखने का रिकॉर्ड है! उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और शिक्षिका होने के कारण कानूनी कार्रवाई कराने की धमकी दी… इसके बाद आरोपी ने क्यूआर कोड भेजकर फोन पे के जरिए कई किश्तों में कुल 76,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए…
समय रहते साइबर हेल्पलाइन में की शिकायत…
कुछ देर बाद शिक्षिका को ठगी का एहसास हुआ… उन्होंने उसी दिन दोपहर 2:50 बजे राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई… शिकायत के आधार पर बैंकिंग सिस्टम के जरिए 28,993 रुपये की राशि होल्ड करा दी गई..
पुलिस ने दर्ज किया मामला…
पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है! पुलिस साइबर ठग की पहचान और लेन-देन की जांच में जुटी हुई है!
पुलिस की अपील…
पुलिस ने लोगों से अपील की है! कि किसी भी अनजान कॉल पर धमकी या दबाव में आकर ऑनलाइन भुगतान न करें… ऐसे मामलों में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…

