Tue. Nov 24th, 2026

नर्मदा कोलड्रिंक फैक्ट्री में गैस कांड: अमोनिया से झुलसा कर्मचारी, चुपचाप अस्पताल शिफ्ट—महीने भर बाद भी FIR गायब, प्रबंधन मौन, पुलिस इंतजार में; सिरगिट्टी में हादसे पर सवालों की गैस और भी तेज फैलती जा रही…

बिलासपुर,,,, न्यायधानी के सिरगिट्टी औधोगिक प्रक्षेत्र के नर्मदा कोलड्रिंक से एक स्टाफ के आग से अमोनिया गैस से बुरी तरह से झुलसने का मामला सामने आया है!

सिरगिट्टी7 पुलिस को प्रार्थी का इंतजार है! उनका कहना है! कि किम्स हॉस्पिटल से अस्पताली मेमो तो आया है! पर अभी तक पीड़ित मरीज के परिजन रिपोर्ट लिखाने नहीं आए है! वर्तमान में झुलसा व्यक्ति अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती बताया जा रहा है!


बताया जा रहा है! कि गत 18 मार्च को रोज की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था! इसी दौरान फैक्ट्री का स्टाफ  राजेंद्र कुमार कौशिक अमोनिया गैस की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया… इस घटना से नर्मदा कोलड्रिंक के स्टाफ आक्रोशित हो गए…

घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को बगैर सूचना दिए… गुपचुप तरीके से झुलसे राजेंद्र कुमार को मगरपारा के किम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया… इसके 13 दिन बाद गत 31 मार्च को उसे अपोलो हॉस्पिटल शिप्ट में करा दिया गया… जहां उसका उपचार जारी है!


सबसे गंभीर बात यह है! कि लगभग माह भर बीतने के बाद भी नर्मदा कोलड्रिंक प्रबंधन की ओर से अभी तक थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है! अस्पताल प्रबंधन की ओर से जरूर अस्पताली मेमो भेजा गया है! बताया जा रहा है! कि पीड़ित मरीज का इलाज E.S.I के जरिए… हो रहा है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed