
00 बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण पर भी हो चुके हाईकोर्ट का डायरेक्शन बता सरेंडर…
00 फिर उठा सवाल शिकायत और जनदर्शन में मामला आने पर ही क्यों जगते है अफसर…
बिलासपुर,,, अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर नगर निगम के गीदड़ भपकी का मामला सामने आया है! जोन क्रमांक 4 की जोन कमिश्नर और नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी दल बल के साथ 2 काऊ केचर और 1 एक्सीवेटर लेकर वैशाली नगर के अवैध भवन निर्माता को नोटिस देने और निर्माण कार्य की बंद करने की चेतावनी देने गए थे!

पूरा मामला वैशाली नगर का है!
श्रीकांत वर्मा मार्ग रामा मैग्नेटो मॉल के पास शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया… जब नगर निगम जोन क्रमांक 5 की जोन कमिश्नर नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी दल बल के साथ 2 काऊ कैचर और एक्सीवेटर लेकर वैशाली नगर फेस 1 में 2 मंजिल की अनुमति पर तने 5 मंजिला भवन पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंचे…
अमले को देखकर वहां भीड़ लग गई… निगम अफसरों ने किया तो कुछ नहीं… बस तुर्रम खा की तरह भवन निर्माणकर्ता को नोटिस थमा दीवार पर काम बंद करने का नोटिस चस्पा कर बैरंग लौट आए…
सवाल यह उठता है! कि निगम के जिम्मेदार अफसरों को निर्माण कार्य होने के बाद भी ये सब दिखाई क्यों देता है! 8 जोन है! 8 जोन कमिश्नर 8 भवन शाखा अधिकारी और इतना बड़ा अमला है! इसके बावजूद पूरे शहर में दर्जनों नहीं… सैकड़ों की संख्या में जगह जगह अवैध निर्माण हो रहे है! बीच गोल बाजार, का अवैध निर्माण इसकी बानगी है!
काम कौड़ी का नहीं, खर्चा मनमाना…
कार्रवाई तो दूर निगम के अफसर सीधे सीधे नोटिस जारी करने की हिम्मत तक नहीं करते… तभी तो निगम के जोन कमिश्नर और भवन शाखा अधिकारी को अवैध निर्माण कर्ता को नोटिस देने के लिए इतना बड़ा अमला और संसाधन लेकर नोटिस जारी करने जाना पड़ा… इससे भी गंभीर बात यह है! कि जोन कमिश्नर यह तक बता नहीं पा रही है! कि भवन निर्माता का नाम क्या है! किसको नोटिस जारी किया गया है! और कितने मंजिल का परमिशन है! और उसने कितने मंजिल बना लिया है!
अब तक 4…
ये हाल तब है! जब पिछले लगभग सवा साल में इस भवन निर्माण कर्ता को अभी तक 4 नोटिस जारी किया जा चुका है! इसके बावजूद निगम ने जो हिम्मत दिखाई… वो तारीफे काबिल है!
बाइट,,, सागर राज जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 4 व्यापार विहार
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
