
बिलासपुर,,, जिले के मोपका क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई… जहां शादी का कार्ड देने के बहाने घर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया… घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है! पीड़ित विनय साहू के घर पहुंचे आरोपियों ने दरवाजा खुलवाया और जैसे ही विनय बाहर आया, उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया…
हमलावरों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे—एक ने पीला, दूसरे ने लाल और तीसरे ने सफेद गमछा पहना था! सफेद गमछा पहने आरोपी ने सबसे ज्यादा वार किए। हमले के दौरान विनय के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिससे घबराकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल विनय को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
