
00 बदहाल सफाई के बावजूद लायन सर्विसेज का पैसा 5 फीसदी बढाने पर भड़के पार्षद…
00 न एमआईसी की तरह गुंजा ले—ले…
बिलासपुर,,,, तुम तो कांग्रेसियों के साथ बैठते हो… तुम तो कांग्रेस से आई हो… बिना सामान्य सभा के फेलियर लायन्स कम्पनी का 5 प्रतिशत दर कैसे बढ़ा दिया गया… सफाई व्यवस्था तो बदहाल है! ये टीजर है! 13 अप्रैल को आयोजित नगर निगम के साधारण सम्मेलन और बजट सत्र के पूर्व भाजपा कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक का… जहां मेयर और पार्षदों के बीच जमकर बवाल और तू-तू, मैं-मैं हुआ…
दरअसल हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम के साधारण सम्मेलन और बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस से निबटने रिहर्सल बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड में आयोजित की गई थी! इस बार बैठक से विधायक और वरिष्ठ नेता नदारद रहे… जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में बजट और साधारण सम्मेलन के दौरान मुद्दों व बजट को पास कराने और विपक्ष कांग्रेस के पार्षदों के आरोपों और सवालों का जवाब देने की रणनीति तय की जानी थी!
भाजपा के पार्षदों ने बैठक शुरू होते ही मेयर को इस मुद्दे पर घेरा कि बिना एमआईसी और सामान्य सभा के अनुमोदन के सफाई ठेका कम्पनी लायंस सर्विसेज के दिए राशि मे 5 फीसदी की वृद्धि कैसे कर दी गई… वो तब जब ठेका कम्पनी का काम संतोष जनक नही है! डिवाइडर और फुटपाथ की धुलाई का ठेका है! सफाई और धुलाई तो दूर शहर की सड़कों से गोबर तक नही उठ रहा.. पूरा शहर गन्दगी के ढेर में है! इसको लेकर बैठक में जमकर बवाल हुआ… दो पार्षदों से बहस के दौरान मेयर की जमकर तू तू- मैं मैं भी हुई…
मेयर ने एक पार्षद पर कांग्रेस नेताओं से मिली भगत और उनके साथ बैठने का आरोप लगाया… तो पार्षद ने खुल्ला कह दिया कि आप तो खुद कांग्रेस से आई हो फिर क्या था! देर तक भाजपा कार्यालय में हो हंगामा और चिल्ला चोट मचा रहा…
ले…ले …
बैठक के दौरान एक एमआईसी सदस्य कम ठेकेदार की जमकर ले..ले कहकर खिल्ली उड़ाई गई… बताया जा रहा इसी बैठक में एमआईसी के उस निर्णय की भी चर्चा हुई.. कि निगम पेट्रोल पंप को किसके इशारे पर लाख रुपए महीना में ठेके पर देने खेल खेला जा रहा… फिर क्या था ले- ले, ये भी ले-ले के नारे लगने लगे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
