
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में सड़क पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया… मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! और घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार भी जब्त कर ली गई है!
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी तरनीश गौतम, जो अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति के पद पर कार्यरत हैं! 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से विश्वविद्यालय जा रहे थे…! इसी दौरान स्वास्तिक अस्पताल के पास एक फॉर्च्यूनर वाहन (C.G 10 A.T 0017) के चालक और उसके साथी ने ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू कर दिया… आरोप है! कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की…
घटना की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 296, 351(3) और 3(5) B.N.S के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई… पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन नंबर के आधार पर आरटीओ से जानकारी जुटाई, जिससे वाहन मालिक का पता मस्तुरी क्षेत्र का मिला…
पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि घटना वाहन मालिक के साले द्वारा की गई थी! इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों—लाखन सिंह (32 वर्ष) और जयप्रकाश राठौर (29 वर्ष), निवासी ग्राम भदौरा, थाना मस्तुरी—को गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है! और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया… साथ ही घटना में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर वाहन को जब्त कर लिया गया है!
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की अभद्रता, मारपीट या कानून हाथ में लेने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
