
बिलासपुर,,, ब्रांडेड खाद्य तेल के नाम पर मिलावटी और नकली उत्पाद बिकने की आशंका ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है! हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़ी मात्रा में नकली तेल पकड़े जाने के बाद अब इसकी आंच छत्तीसगढ़ तक पहुंचती दिख रही है! स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आ रही हैं! कि Adani Wilmar के “फॉर्च्यून” ब्रांड के नाम पर संदिग्ध गुणवत्ता वाला तेल बाजार में बेचा जा रहा है!
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में खासतौर पर 15 लीटर वाले टीन में यह मिलावटी तेल उपलब्ध होने की बात कही जा रही है! कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है! कि तेल का स्वाद और गंध सामान्य से अलग है! जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं! आशंका जताई जा रही है! कि कुछ लोग खाली ब्रांडेड टीन में घटिया या मिलावटी तेल भरकर बाजार में खपा रहे हैं!
वहीं, उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है! कि कंपनी द्वारा पैकेजिंग में बदलाव कर मात्रा कम की गई है! पहले 1 लीटर के पाउच को घटाकर 850 ग्राम और फिर 750 ग्राम किया गया… जबकि कीमत लगातार बढ़ती रही… इससे आम ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही है!
दो दिन पहले व्यापार विहार जैसे प्रमुख थोक बाजार में भी कई नामी कंपनियों के नकली उत्पाद पकड़े जाने की खबर ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है! हालांकि, अभी तक प्रशासन या खाद्य विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है! लेकिन शिकायतों के आधार पर जांच की मांग तेज हो गई है!
विशेषज्ञों का कहना है! कि उपभोक्ताओं को सतर्क रहना चाहिए… और संदिग्ध उत्पाद मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज करानी चाहिए… यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई… तो यह मामला जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
