
बिलासपुर,,, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला स्तरीय जन आक्रोश महिला सम्मेलन में आक्रोश के बजाय कुर्सियां ही खाली दिखी… संदेश साफ है! कि उनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन के मुद्दे के बजाय पार्टी के अंदरखाने में चल रही खींचतान और योग्यता को सम्मान न देने के खिलाफ ज्यादा आक्रोश है!
रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के मुद्दे पर बुलाए गए…. जिला स्तरीय जन आक्रोश महिला सम्मेलन के इस संदेश ने पार्टी संगठन की इस जमीनी हकीकत उजागर दिया…. सम्मेलन के लिए मंच सजाया गया पदाधिकारी भी सज धजकर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी ने पूरे आयोजन की हकीकत को बंया कर दिया… हाल के भीतर आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली नजर आईं, कार्यक्रम में मेयर पूजा विधानी, स्नेह लता शर्मा, और विभा राव, गायत्री साहू सुमित व अन्य पदाधिकारी शामिल रही लेकिन महिला कार्यकर्ता नदारद रही….
सवाल यह उठ रहा कि क्या संगठन में अब कार्यकर्ता नही रहे सब के सब नेता पदाधिकारी हो गए… क्या ये मंच केवल फोटो बाजी और सेल्फी के लिए सजाया गया था! संबोधन के दौरान मेयर पूजा विधानी ने भी कम उपस्थिति पर हैरानी जताई….
कहा जा रहा कि चुनाव के समय कार्यकर्ताओ को पार्टी
की रीढ़ बताने वाले नेता पड़ पाने के बाद पल्टी मार देते है! अब उनसे नाराज कार्यकर्ता पल्टी मार उन्हें अपनी ताकत दिखा रहे है,,, जिसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
