
बिलासपुर,,, पता नही कौन अखरोटिया ताकत दे रहा कि रात में नोटिस देकर सुबह गरीबो की बस्ती उजाड़ने वाले निगम के अफसर गोलबाजार और वैशाली नगर के अवैध निर्माण पर कार्रवाई के सवाल पर लाल बुझक्कड़ को भी मात देने वाला जवाब दे रहे…
सन्देश साफ है! कि चाहे मीडिया में खबरे आये चाहे निगम के उच्च सदन सामान्य सभा मे सवाल उठे लेन देन के आरोप लगे करना कुछ नही है! तभी तो अफसर काम बंद कराने का दावा करते रहे उधर एक मंजिल और तन गया… दीवारों पर प्लास्टर, पुट्टी और सफेदी भी चढ़ गई…. मीडिया के सवालों पर कभी हाईकोर्ट के डायरेक्शन का हवाला दिया गया… इसके बाद अब इस मामले में विधि विशेषज्ञों से परामर्श लेने का दावा किया जा रहा….

वहीं रामा मैग्नेटो मॉल के पास वैशाली नगर में जिस 2 मंजिल के परमिशन पर तने 5 मंजिला भवन पर निगम के अफसर अमले और संसाधन के साथ नोटिस चिपकाने गए थे! उस भवन को भी वैधानिकता प्रदान करने की तैयारी है! निगम के भवन शाखा की माने तो इस अवैध भवन के निर्माता ने भी माल देने यानि पेनाल्टी देने की सहमति के साथ भवन अनुज्ञा के लिए आवेदन किया है!

संदेश क्लियर है! कि गरीबो का कोई माईबाप नही है! लेकिन पूंजीपतियों और उस पावर हाउस तक एप्रोच रखने वाले बीच रोड पर काम्प्लेक्स तान ले तो भी कोई टेंशन नहीं …
तभी तो दरबारियों ने खुद कह रखा है! कि हम तो बैठे है! न कुछ न होने का…
ये है हाईकोर्ट का डायरेक्शन...
गोलबाजार के अवैध काम्प्लेक्स निर्माता के डब्ल्यूपीसी पर हाईकोर्ट ने निगम प्रशासन को निर्माणकर्ता से आवेदन लेकर 30 दिन के अंदर विधिवत निराकरण के निर्देश दिए है! निगम प्रशासन ने ये भी बताया कि काम बंद कराया गया है! तो फिर ये सवाल यह उठ रहा… कि फिर ये विधिवत कहा से है! क्योकि ऊपर 1 और मंजिल तान दिया गया… दीवारो पर प्लास्टर, पुट्टी, सफेदी सब हो गई…
क्या कह रहे जिम्मेदार....
गोलबाजार के अवैध काम्प्लेक्स का नक्शा भवन निर्माणकर्ता ने पेश किया… उसने विधि सम्मत राय के लिए विधि विशेषज्ञ को भेजकर अभिमत मांगा गया है! जहा तक वैशाली नगर के अवैध निर्माण का सवाल है! भवन निर्माता ने नोटिस के बाद आवेदन प्रस्तुत कर पेनाल्टी पटाने की सहमति दे दी है!
अनुपम तिवारी
भवन शाखा अधिकारी, नगर निगम बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
Uncategorized2026.06.11एमआईसी में अपना मार्केट पर महाभारत!
किसी की नजर लीज पर, किसी की जमीन पर… सभापति ने खेला नया दांव, बोले- खंडहर हटाओ, नशेबाज भगाओ, यहां दुकान नहीं अब बनेगी दो मंजिला पार्किंग! आगजनी और अव्यवस्था से परेशान कारोबारियों को भी मिली राहत की उम्मीद…
