
बिलासपुर,,,, सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया… जब दमकल वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया… यह घटना सकरी के पास उस समय हुई… जब दमकल की गाड़ी जरौंधा से लौट रही थी… तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी का संतुलन बिगड़ते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ा…
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान पीछे से आ रही बलेनो कार चालक भी स्थिति संभाल नहीं सका और दमकल वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर स्थिति को संभाला और ट्रैफिक बहाल करने में सहयोग किया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
