
रायपुर,,,, राजधानी में 50 लाख रुपए के गबन का मामला सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि लालच, लत और साजिश की पूरी कहानी बनकर सामने आया है! कंपनी का भरोसेमंद ड्राइवर ही पूरे खेल का मास्टरमाइंड निकला…. जिसने I.P.L सट्टे में डूबे कर्ज को चुकाने के लिए अपने ही सिस्टम को तोड़ दिया… पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक पार्षद समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 49.50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं!
गुटखा बहाना बना, लाखों लेकर फरार…
25 अप्रैल की दोपहर, कंपनी का ड्राइवर कृष्णा साहू और अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन 50 लाख रुपए लेकर निकले थे…! गीतांजलि नगर पहुंचते ही ड्राइवर ने गुटखा लेने का बहाना बनाया… और अकाउंटेंट को कार से उतार दिया…. कुछ ही सेकंड में हालात बदल गए…. ड्राइवर कैश से भरी कार लेकर गायब हो चुका था…!
I.P.L सट्टा: कर्ज में डूबा, फिर रचा पूरा खेल…
पूछताछ में सामने आया कि कृष्णा साहू ऑनलाइन I.P.L सट्टेबाजी का आदी था…! लगातार हार और बढ़ते कर्ज ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया…. योजना पहले से तैयार थी…! कैश ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी को ही उसने अपने लिए मौका बना लिया और भरोसे को हथियार की तरह इस्तेमाल किया…
नाली और खपरैल—पैसा छुपाने के अनोखे ठिकाने….
गबन के बाद रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया…. और शक से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया… कहीं नाली के अंदर गड्ढा खोदकर पैसे दबाए गए… तो कहीं झोपड़ी के खपरैल के नीचे छुपा दिए गए… सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि ड्राइवर ने अपने हिस्से का पैसा बीरगांव नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद ओमप्रकाश साहू के पास सुरक्षित रख दिया था…!
7 आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें जब्त…
पुलिस ने इस मामले में तेज कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया… आरोपियों में ड्राइवर, पार्षद और उनके करीबी शामिल हैं!
घटना में इस्तेमाल की गई… MG विंडसर और एक वर्ना कार भी जब्त की गई हैं!
तेज जांच, तगड़ी रिकवरी…
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, लोकेशन ट्रैकिंग और लगातार पूछताछ के जरिए पूरी साजिश का पर्दाफाश किया… कुछ ही समय में 49.50 लाख रुपए बरामद कर लिए गए…सिर्फ 50 हजार रुपए ही आरोपियों की मौज-मस्ती में खर्च हो पाए….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
