
बिलासपुर,,,, शहर के पॉश अपार्टमेंट्स को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर आखिरकार पुलिस ने निर्णायक प्रहार किया… सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार वारदातों के बाद पुलिस ने तकनीक, नेटवर्क और लगातार फील्ड ऑपरेशन के दम पर मेरठ के कुख्यात आरोपी ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया… आरोपी के कब्जे से करीब 35.34 ग्राम गला हुआ सोना, जिसकी कीमत लगभग 4.99 लाख रुपए आंकी गई है! बरामद हुआ है!
CCTV से लेकर फिंगरप्रिंट तक— खुली परतें…
घटना 28 सितंबर 2025 की दोपहर की है! जब साकेत अपार्टमेंट और रियल हेवन अपार्टमेंट में ताला तोड़कर चोरी की वारदातें सामने आईं… एक ही दिन में दो फ्लैट से जेवर पार कर लिए गए… जबकि तीसरी जगह कोशिश नाकाम रही…
मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और साइबर टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए… करीब 300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए… जिनसे संदिग्धों की स्पष्ट तस्वीर सामने आई…
20 दिन का ऑपरेशन, मोबाइल बंद…पहुंची पुलिस…
पहचान उजागर होने के बाद आरोपी बेहद सतर्क हो गया… और मोबाइल बंद कर दिया… लगातार ठिकाने बदलता रहा… और घर से दूरी बना ली… इसके बावजूद पुलिस टीम ने करीब 20 दिन तक दिल्ली, मेरठ और संभावित ठिकानों पर कैंप कर लगातार निगरानी रखी… बैंकिंग ट्रांजैक्शन, फोन पे और संपर्कों के विश्लेषण के आधार पर 24 अप्रैल 2026 को मेरठ से आरोपी को दबोच लिया गया…
चोरी का माल गलाकर छुपाने की तकनीक…
पूछताछ में खुलासा हुआ… कि आरोपी चोरी के सोने-चांदी के जेवरों को पहचान से बचाने के लिए खुद ही चिमनी से गलाकर कच्चे रूप में छुपा देता था! पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गला हुआ सोना और गलाने की चिमनी भी बरामद की है!
कैसे दिया वारदात को अंजाम…
आरोपी ने कबूल किया… कि वह और उसका साथी घटना से दो दिन पहले बाइक से बिलासपुर पहुंचे थे! पहले रैकी की, फिर दो फ्लैट में चोरी की और तीसरे में कोशिश के दौरान पकड़े जाने से पहले फरार हो गए… वसीम फिलहाल दिल्ली में एक अन्य मामले में जेल में बंद है! जिसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर लाया जाएगा…
पुलिस टीम को इनाम, ऑपरेशन बना मिसाल…
पूरे ऑपरेशन में सिविल लाइन पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने समन्वित रणनीति के साथ काम किया… शहर स्तर से लेकर अंतरराज्यीय नेटवर्क तक कड़ी जोड़ते हुए आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंच गई… कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और जवानों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
