
धमतरी,,, भारत माला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले की जांच का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है! रायपुर और अभनपुर के बाद अब जांच की आंच धमतरी जिले के कुरुद तक पहुंच गई है! सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (E.D) की टीम ने कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकार के निवास पर छापेमारी की….
जानकारी के मुताबिक, सुबह तड़के तीन गाड़ियों में पहुंचे दर्जन भर से अधिक अधिकारियों ने घर को घेरकर जांच शुरू की… मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है! जिससे किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर-बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है!
भूपेंद्र चंद्राकार, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। E.D और E.O.W को मिली शिकायतों में आरोप है! कि चंद्राकार ने न केवल अभनपुर, बल्कि अपने करीबी लोगों के माध्यम से विभिन्न तहसीलों में भारत माला परियोजना के तहत करोड़ों रुपए का मुआवजा दिलवाने में भूमिका निभाई है!
सूत्रों के अनुसार, अभनपुर के कायाबांधा क्षेत्र में भी चंद्राकार को भारी-भरकम मुआवजा मिलने की बात सामने आई है! इसके अलावा दुर्ग, पाटन, राजनांदगांव के देवादा और मगरलोड तहसीलों में भी उनके करीबियों को करोड़ों रुपए के मुआवजे मिलने के आरोप हैं!
इन सभी मामलों में दस्तावेजों के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है!जिसके आधार पर जांच एजेंसियां अब कार्रवाई में जुट गई हैं! फिलहाल E.D की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है! और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
