
बिलासपुर,,,, जिले के सकरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! बीट सिस्टम के प्रभावी उपयोग से पुलिस ने 9 अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है!

पुलिस के मुताबिक, रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी! जांच के दौरान बीट आरक्षकों की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अरविंद पटेल (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई!सख्ती से पूछताछ में उसने अपने साथी आशीष रजक (20) और अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया…
आरोपियों ने फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच सकरी क्षेत्र के चोरभट्ठी खुर्द, देवरीकला, घुरू, गिरधौना और अन्य इलाकों में सूने मकानों और निर्माणाधीन स्थलों को निशाना बनाया.. आरोपियों ने ताला तोड़कर नगदी, चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कृषि उपकरणों की चोरी की…
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से समरसीबल पंप, स्प्रे पंप, कॉपर वायर, केबल, टीवी, चांदी के आभूषण, सिलिंग फैन, स्टील के नल सहित अन्य सामान और 700 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों ने बताया कि चोरी की बड़ी रकम खर्च कर दी गई।
पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी विजय चौधरी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
