
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर बिलासपुर इन दिनों डुप्लीकेट माल की सप्लाई के संदेह के घेरे में है! दरअसल खाद्य सामग्रियों और कॉस्मेटिक समानों में मिलावट और नकली प्रोडक्ट को लेकर सेंट्रल टीम बिलासपुर के अलग अलग इलाकों में ट्रेडरों पर लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है! शहर के व्यापार विहार, तेलीपारा इलाके में कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है!इसी बीच अब जिले की टीम भी एक्टिव हो गई है! लेकिन उनकी कार्रवाई, कार्रवाई कम चर्चा का विषय ज्यादा बन गया है!
दरअसल बीते दिन बिलासपुर के तेलीपारा इलाके के सरजू बगीचा में स्थित दो ट्रेडर्स विक्की ट्रेडर्स और संजय ट्रेडर्स में बिलासपुर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची… जानकारी के मुताबिक नकली लिपस्टिक और अन्य कॉस्मेटिक समानों में मिलावट और नकली माल की जानकारी के बाद टीम पहुंची हुई थी…! मौके से विभागीय अधिकारियों ने टेस्ट के लिए सेंपल भी जप्त किया… लेकिन इस कार्रवाई की भनक किसी को लगने ही नहीं दी.. मामले की जानकारी जब मीडिया तक पहुंची तो ऊपर से नीचे तक अधिकारियों से जानकारी मांगी गई… तो वे जानकारी को ही दबाने की कोशिश में जुट गए…. शहर के अलग अलग इलाकों में जिस तरह नकली प्रोडक्ट और मिलावट की जानकारी के बाद कार्रवाई हो रही है! वो हैरान करने वाली है! क्योंकि जिला मुख्यालय में पूरा अमला बैठा है! और वहीं मिलावट का खेल धड़ल्ले से चल रहा है! ऐसा पहली बार नहीं हुआ है! कि बिलासपुर में नकली प्रोडक्ट और मिलावटी सामान की शिकायतें सामने आ रही है! इससे पूर्व भी बिलासपुर के व्यापार विहार नकली ईनो, फिनायल, मार्टिन माल पकड़ा जा चुका है! कुछ दिनों पहले ही नकली सिगरेट बनाकर बाजार में बेचने का पर्दाफाश हुआ था! इसके अलावा शहर के राजीव प्लाजा में तो ब्रांडेड कंपनी के नकली मोबाइल कवर, अन्य एशेसीरिज भी पकड़ चुकी है! ऐसे में सवाल यह उठता है! कि, प्रशासन इस तरह के कामों को रोकने के लिए कड़े कदम क्यों नहीं उठाता है! जबकि दूसरे देशों में मिलावट और नकली सामानों को बनाना और बेचना गंभीर अपराध माना जाता है! लेकिन शहर और जिले में नकली प्रोडक्ट और मिलावटी सामानों को खपाने का ट्रेंड चल रहा है! जहां पैसे तो ओरिजनल और सुरक्षित सामानों के लिए जाते है!लेकिन ग्राहकों को घटिया और नकली सामान पकड़ा दिया जाता है!
बिलासपुर में कार्रवाई के नाम पर दिखावा...
सूत्रों के अनुसार बिलासपुर में नकली खाद्य सामग्री जैसे पनीर, दूध, खोवा, मिठाई, जैसे कई सामग्री नकली बिक रहा है! मगर इन खाद्य अधिकारियों को भनक ही नहीं है! और चले कॉस्मेटिक दुकान में नकली लिपस्टिक, क्रीम का सेंपल लेने…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
