
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में नगर निगम की स्वच्छता कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है! जहां देवरी खुर्द वार्ड 43 के बूटा पारा स्थित एक किराना दुकान पर हुई जांच के दौरान दुकानदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं! उसका कहना है! कि स्वच्छता टीम ने निरीक्षण के बाद 20 हजार रुपए की मांग की और 7 हजार रुपए बिना रसीद लिए गए… साथ ही कुछ कर्मचारियों पर दुकान से सामान लेकर भुगतान न करने का आरोप भी लगाया गया है! जिसे वह CCTV में कैद होने का दावा कर रहा है!
मामला उस वक्त और तूल पकड़ गया… जब मौके पर मेयर पति अशोक विधानी पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया… इस दौरान स्वच्छता टीम और उनके बीच तीखी बहस हुई…
दूसरी ओर, स्वच्छता टीम ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई नियमों के तहत की गई… और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया… टीम ने तोरवा थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है!
फिलहाल, दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला जांच के दायरे में है! प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है! जिससे सच्चाई सामने आ सके…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
