
बिलासपुर,,,, पुलिस को अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना सकरी पुलिस ने बीट सिस्टम और एसीसीयू टीम की तकनीकी मदद से 29 अप्रैल 2026 को ओम स्पेस कॉलोनी में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना राहुल छाबड़ा है, जो पहले भी सट्टे के मामलों में कार्रवाई झेल चुका है। आरोपी विभिन्न राज्यों से संपर्क कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लूडो और आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहे थे। गिरोह का नेटवर्क काफी संगठित था और डिजिटल माध्यमों से बड़े पैमाने पर लेन-देन किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, 8 बैंक पासबुक और एक क्रेटा कार (एमपी 18 जेडबी 8565) जब्त की है। जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक जांच में 2 करोड़ रुपये से अधिक के सट्टा लेन-देन के प्रमाण मिले हैं, जिससे गिरोह के बड़े नेटवर्क होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में बिलासपुर, सागर, बालाघाट और कटनी (मध्यप्रदेश) के निवासी शामिल हैं, जो इस अंतर्राज्यीय नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और ट्रांजैक्शन डिटेल्स की गहन जांच कर रही है, ताकि अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क और सहयोगियों का पता लगाया जा सके।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सट्टा और ऑनलाइन जुए के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आरोपी 👇👇👇
1. राहुल छाबड़ा पिता मोहन लाल छाबड़ा उम्र 30 साल निवासी श्वर्णीम एरा कालोनी सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
2. ओमप्रकाश नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 21 साल निवासी सिंधी केम्प सुभाष नगर सागर थाना मोती नगर जिला सागर (म.प्र.) हाल मुकाम हॉफा थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. आशीष सोमानी पिता मनोहर लाल सोमानी उम्र 37 साल निवासी वार्ड नं 19 सिंधी मोहल्ला शंकर पथ गली बालाघाट थाना बालाघाट जिला बालाघाट (म.प्र.)
4. कैलास चावला पिता चंद्र लाल चावला उम्र 26 साल निवासी माधव नगर थाना माधव नगर कटनी जिला कटनी (म.प्र.)
5. विजय नागवानी पिता केशव नागवानी उम्र 42 साल निवासी कटनी शहीद द्वार के पास थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)
6. दिनेश लालवानी पिता माधव दास लालवानी उम्र 19 साल निवासी माधव नगर थाना माधव नगर कटनी जिला कटनी (म.प्र.)
7.विधि से संघर्षरत बालक
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.29सेंट्रल जेल फिर सवालों के घेरे में! गैस भट्टी में कूदकर सजायाफ्ता बंदी की मौत की खबर, लगातार हो रही मौतों से बढ़ी चिंता; लापरवाही, सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल…
Uncategorized2026.07.29डिलीवरी बनी दर्द की दास्तान! पेंडलवार हॉस्पिटल पर बड़ा लापरवाही का आरोप, महिला के पेट में छोड़े सिलाई के धागे; दूसरी सर्जरी से निकले, CMHO का नोटिस, जांच शुरू, कार्रवाई की तलवार लटकी…
Uncategorized2026.07.29फेसबुक पर हुई दोस्ती, फॉरेक्स ने डुबोई जिंदगी! करोड़ों के मुनाफे के सपने दिखाकर वकील से 47.60 लाख उड़ाए, अब साइबर ठगों की तलाश में पुलिस…
Uncategorized2026.07.29सुप्रीम कोर्ट के डंडे से निगम में मचा हड़कंप! अब खुलेगी अवैध निर्माण और नोटिसों के खेल की पूरी पोल, वैध-अवैध का हिसाब मांगा; गलत जानकारी देने वाले अफसर भी होंगे व्यक्तिगत जिम्मेदार, अवमानना की कार्रवाई का खतरा….
