
बिलासपुर,,,, पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है! पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज कुमार वर्मा (39) “रीगल भवन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड” कंपनी का डायरेक्टर है! जिसने वर्ष 2013 से 2016 के बीच बेलगहना क्षेत्र के ग्राम करवा सहित आसपास के ग्रामीणों को निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच दिया था…!
शिकायतकर्ता फेकु राम चतुर्वेदी ने 18 मार्च 2025 को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि आरोपी ने गांव के लोगों को एजेंट बनाकर उनसे पैसे इकट्ठा करवाए… निवेश की राशि करबला रोड स्थित कार्यालय में जमा कराई जाती थी! इस तरह कई लोगों से करीब 15 लाख रुपए जमा कराए गए… कुछ समय बाद आरोपी ने कार्यालय बंद कर दिया और फरार हो गया… जिससे निवेशकों को ठगी का अहसास हुआ….
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 159/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देशन में टीम गठित की गई… तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टिकिया में दबिश दी…
कार्रवाई के दौरान आरोपी पंकज वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई…. जिसमें उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया… इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
पुलिस का कहना है! कि मामले में अन्य पीड़ितों और संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा रही है! साथ ही ठगी गई रकम की रिकवरी के प्रयास भी जारी हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
