
00 मध्य नगरी के ज्वेलर्स दुकान पर 22 घण्टे ईडी की खाना तलाशी में पकड़ाया इतना माल….
00 दुर्ग में भी राठी और मंडल के ठिकानों के दस्तावेजों से लगाया जा रहा हिसाब….
बिलासपुर_दुर्ग,,,, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही E.D की टीम ने बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकाने पर 22 घण्टे तक की गई… छानबीन के दौरान 17 किलोग्राम शुद्ध सोना, हीरे के जेवरात और नकदी बरामद किया है!
गुरुवार और शुक्रवार को बिलासपुर और दुर्ग में E.D की टीम ने कार्रवाई की…. कार्रवाई के दौरान बिलासपुर के सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के रामा मैग्नेटो मॉल के सामने के घर और ठिकानों पर दबिश देकर ये बरामदगी की… बरामद ज्वैलरी की कीमत करोड़ों में बताई जा रही…. इसके अलावा मौके से भारी मात्रा में बेनामी कैश करीब 3 करोड़ रुपए भी बरामद होने की खबर है!
संदेह है! कि फरार आरोपी विकास अग्रवाल ने घोटाले की काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपने भाई के सराफा व्यवसाय में भी निवेश किया है! वही दुर्ग में E.D की टीम ने राठी और मंडल के ठिकानों पर भी छापेमारी की… इनके भिलाई और दुर्ग के व्यापारिक संस्थानों और आवासों पर C.R.P.F बल के पहरे के बीच दस्तावेजों की छानबीन की….
बताया जा रहा है! कि 2,800 करोड़ रुपए से अधिक के इस कथित शराब घोटाले में E.D के रडार पर अब तक पूर्व IAS अधिकारियों, राजनेताओं और बड़े व्यापारियों को गिरफ्तार कर चुकी है! इस कार्रवाई के जरिए E.D घोटाले की राशि से खड़े किए गए सोने और रीयल एस्टेट के कारोबार की तह तक पहुंचने ऐड़ी- चोटी का जोर लगा रही…. सन्देह है! कि इन समूहों के तार शराब सिंडिकेट के मुख्य किरदार ढेबर परिवार और अन्य लोगो से जुड़े हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.15GST का छापा पड़ा तो कारोबारियों के उड़ गए होश, 6 ठिकानों पर पहुंची टीम… व्यापार विहार से मुंगेली तक मचा हड़कंप, बिल-किताब खुली तो टैक्स का खेल भी आया जांच के घेरे में…
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
