
बिलासपुर,,,, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चर्चित श्री राम केयर हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है! इस बार मामला सरकंडा थाना में पदस्थ एक कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से जुड़ा है! जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं! जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल को पथरी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था! परिजनों का दावा है! कि डॉक्टरों ने दो दिन के भीतर मरीज को डिस्चार्ज करने की बात कही थी! लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ने की सूचना दी गई…. और कुछ ही समय बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया… परिजनों का आरोप है! कि जिस मरीज को जल्द ठीक होने की उम्मीद थी…! उसे अस्पताल ने लापरवाही के चलते मौत के मुंह में धकेल दिया….
घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया… गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की और निष्पक्ष जांच की मांग की… मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ से पूछताछ शुरु कर दी है!
बताया जा रहा है! कि अस्पताल के मुख्य संचालक डॉक्टर अमित सोनी के खिलाफ परिजनों के बयान और मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है! पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है! और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी…. वही एक होनहार आरक्षक की हुई इस आकस्मिक मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है!
गौरतलब है! कि इससे पहले भी श्री राम केयर हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के आरोप लग चुके हैं! लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं! फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है! पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है! और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आने की बात कह रही है! जबकि इस मामले में परिजनों ने डाक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए है! और चार घंटे तक इलाज नहीं मिलने के कारण आरक्षक की मौत के आरोप लगाए है! जबकि इस मामले में श्रीराम केयर के डाक्टर लगातार मौत के लिए अलग अलग कारण बता कर अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहे है! इस मामले में डाक्टर अमित सोनी ने आरक्षक की मौत हार्टअटैक से होने की बात कही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
