Breaking
1 May 2026, Fri

नकली माल का ‘सुपर सिंडिकेट’ धड़ल्ले से चालू! व्यापार विहार-तेलीपारा में छापे, पर असर जीरो, कंपनियों की लीगल टीम एक्टिव, प्रशासन सुस्त, सिगरेट से कॉस्मेटिक तक फर्जीवाड़ा जारी, जनता की सेहत दांव पर, आखिर कब होगा कड़ा एक्शन?

बिलासपुर,,,, बिलासपुर का प्रमुख थोक बाजार व्यापार विहार इन दिनों नकली उत्पादों के बड़े नेटवर्क के आरोपों से घिर गया है! यहां दुकानों तक बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट सामान की सप्लाई कर उसे असली ब्रांड बताकर ग्राहकों को बेचे जाने का मामला सामने आया है!हाल ही में जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद यह पूरा खेल उजागर हुआ है! परन्तु कोई बड़ी कार्रवाई अब तक नहीं हुई….हालांकि बाजार में कारोबार अब भी बड़े पैमाने पर जारी है!
जांच टीमों ने अलग-अलग दुकानों से सैंपल उठाए हैं! और कई जगहों पर छापेमारी भी की गई… लेकिन छापेमारी सिर्फ दिखावे में रह गई… जिसके बाद व्यापारी फिर दढ़ल्लें से नकली माल की कालाबाजारी चालू हो गई… बताया जा रहा है! कि महादेव जनरल स्टोर में हुई कार्रवाई में नकली उत्पादों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ… यहां से सर्फ एक्सेल के नाम पर बेचे जा रहे 5280 पैकेट और रेड लेबल चायपत्ती के 80 पैकेट जब्त किए गए… जांच में सामने आया कि नामी ब्रांड्स के रैपर का भी इस्तेमाल कर नकली सामान पैक कर बाजार में खपाया जा रहा था!
मामला यहीं तक सीमित नहीं है! गौरव ट्रेडिंग में की गई… कार्रवाई के दौरान महादेव पान मसाला से जुड़ा करीब 4 लाख रुपए का संदिग्ध माल जब्त किया गया…. वहीं सागर ट्रेडिंग पर छापे में नकली हेयर ऑयल बरामद हुआ…. व्यापार विहार स्थित जयंत चाय चुस्की से भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं! जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है!
इस पूरे मामले ने उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! आरोप है! कि बाजार में टूथपेस्ट, शैंपू, डिटर्जेंट, ईनो, चायपत्ती, हार्पिक और कॉस्मेटिक जैसे रोजमर्रा के उपयोग के उत्पाद भी नकली रूप में बेचे जा रहे हैं! ऐसे उत्पाद न सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हैं! बल्कि उनकी सेहत के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं!
विशेषज्ञों का मानना है! कि नकली उत्पादों में निम्न गुणवत्ता या हानिकारक रसायनों का उपयोग किया जाता है! जिससे त्वचा रोग, एलर्जी, पेट संबंधी समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकते हैं!इसके बावजूद बाजार में इनकी सप्लाई और बिक्री जारी रहना प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल खड़े करता है!
जांच एजेंसियां फिलहाल पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं! यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है! कि नकली सामान कहां से तैयार हो रहा है! और किन-किन माध्यमों से बाजार तक पहुंच रहा है!साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है!
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है! कि वे किसी भी उत्पाद को खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग, बैच नंबर, निर्माण और समाप्ति तिथि जरूर जांचें… संदिग्ध उत्पाद मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें…
फिलहाल, व्यापार विहार का यह मामला सिर्फ एक बाजार तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में फैले नकली सामान के नेटवर्क की ओर इशारा करता है! आने वाले दिनों में जांच के बाद और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है!


बिलासपुर में नकली सिगरेट का पर्दाफाश, नामी ब्रांड की आड़ में खपाई जा रही थी लाखों का माल जब्त…


छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ब्रांडेड सामानों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है! जिसने सिगरेट पीने के शौकीनों और आम जनता की सेहत को खतरे में डाल दिया है!शहर में ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली सिगरेट खपाई जा रही थी!इंडियन टोबैके कंपनी की शिकायत पर पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लाखों का माल जब्त किया है! पुलिस ने गोदाम संचालक को भी गिरफ्तार किया है! यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है!



विक्की-संजय ट्रेडर्स पर छापा, डुप्लीकेट कॉस्मेटिक खेल उजागर, कार्रवाई से ज्यादा गोपनीयता चर्चा में….



छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर बिलासपुर इन दिनों डुप्लीकेट माल की सप्लाई के संदेह के घेरे में है! दरअसल खाद्य सामग्रियों और कॉस्मेटिक समानों में मिलावट और नकली प्रोडक्ट को लेकर सेंट्रल टीम बिलासपुर के अलग अलग इलाकों में ट्रेडरों पर लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है! शहर के व्यापार विहार, तेलीपारा इलाके में कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है!इसी बीच अब जिले की टीम भी एक्टिव हो गई है! लेकिन उनकी कार्रवाई, कार्रवाई कम चर्चा का विषय ज्यादा बन गया है!
दरअसल बीते दिन बिलासपुर के तेलीपारा इलाके के सरजू बगीचा में स्थित दो ट्रेडर्स विक्की ट्रेडर्स और संजय ट्रेडर्स में बिलासपुर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची… जानकारी के मुताबिक नकली लिपस्टिक और अन्य कॉस्मेटिक समानों में मिलावट और नकली माल की जानकारी के बाद टीम पहुंची हुई थी…! मौके से विभागीय अधिकारियों ने टेस्ट के लिए सेंपल भी जप्त किया… लेकिन इस कार्रवाई की भनक किसी को लगने ही नहीं दी.. मामले की जानकारी जब मीडिया तक पहुंची तो ऊपर से नीचे तक अधिकारियों से जानकारी मांगी गई… तो वे जानकारी को ही दबाने की कोशिश में जुट गए…. शहर के अलग अलग इलाकों में जिस तरह नकली प्रोडक्ट और मिलावट की जानकारी के बाद कार्रवाई हो रही है! वो हैरान करने वाली है! क्योंकि जिला मुख्यालय में पूरा अमला बैठा है! और वहीं मिलावट का खेल धड़ल्ले से चल रहा है! ऐसा पहली बार नहीं हुआ है! कि बिलासपुर में नकली प्रोडक्ट और मिलावटी सामान की शिकायतें सामने आ रही है! इससे पूर्व भी बिलासपुर के व्यापार विहार नकली ईनो, फिनायल, मार्टिन माल पकड़ा जा चुका है! कुछ दिनों पहले ही नकली सिगरेट बनाकर बाजार में बेचने का पर्दाफाश हुआ था! इसके अलावा शहर के राजीव प्लाजा में तो ब्रांडेड कंपनी के नकली मोबाइल कवर, अन्य एशेसीरिज भी पकड़ चुकी है! ऐसे में सवाल यह उठता है! कि, प्रशासन इस तरह के कामों को रोकने के लिए कड़े कदम क्यों नहीं उठाता है! जबकि दूसरे देशों में मिलावट और नकली सामानों को बनाना और बेचना गंभीर अपराध माना जाता है! लेकिन शहर और जिले में नकली प्रोडक्ट और मिलावटी सामानों को खपाने का ट्रेंड चल रहा है! जहां पैसे तो ओरिजनल और सुरक्षित सामानों के लिए जाते है!लेकिन ग्राहकों को घटिया और नकली सामान पकड़ा दिया जाता है!


बिलासपुर में कार्रवाई के नाम पर दिखावा…


सूत्रों के अनुसार बिलासपुर में नकली खाद्य सामग्री जैसे पनीर, दूध, खोवा, मिठाई, जैसे कई सामग्री नकली बिक रहा है! मगर इन खाद्य अधिकारियों को भनक ही नहीं है! और चले कॉस्मेटिक दुकान में नकली लिपस्टिक, क्रीम का सेंपल लेने…?

सवाल.... 👇👇👇

1… बिलासपुर की न्यायधानी में नकली प्रोडक्ट के छापेमारी में दुकानदार को पहले ही सूचना मिल जाती है! क्यों…?
2… छापेमारी के दौरान सैंपल की रिपोर्ट आने में विलंब. क्यों…?
3… क्या विभाग के अधिकारी को दुकानदार के तरफ से नजराना मिल गया…?
4… दिल्ली, मुंबई की टीम के द्वारा छापेमारी के दौरान सब कुछ होता है! उजागर…
5… न्यायधानी के अफसरों द्वारा दुकानों में छापेमारी के दौरान मामला क्यों उजागर नहीं होता…क्यों…?
6… क्या ये छापेमारी सिर्फ दिखावा है! या कुछ और…
7… क्या आमजन मानस के स्वस्थ के साथ खिलवाड़ करना जायज है!
8… क्या इन नकली माल बेचने वाले दुकानदार पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed