
बिलासपुर,,,, नगर निगम प्रशासन की लुंजपुंज प्रशासनिक व्यवस्था के छींटे अब सरकार के दामन तक पहुँचने लगे है! शहर के बीचों बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण को वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद शहजादी कुरैशी ने वाशिंग मशीन का जादू बताया है!
वरिष्ठ पार्षद शहजादी ने कहा कि सारा शहर देख रहा… कि कैसे बीच गोलबाजार में आगजनी की सूचना और मरम्मत के आवेदन पर कैसे शहरवासियों और जिम्मेदारों को भोंदू बना ग्रीन नेट डाल भारी- भरकम काम्प्लेक्स तान दिया गया….
उन्होंने कहा कि गोलबाजार में हर आमोखास का आना जाना है! कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी सारे अफसरो की गाड़ियां यहां से लगभग एक-दो दिन में गुजरती रहती है! पर ये किसी को नही दिखा या निगम प्रशासन के जिम्मेदार अफसर इनोसेंट बने रहे ये शोध का विषय है! इस अवैध काम्प्लेक्स के एक साइड में महज 500-600 मीटर की दूरी पर जोन क्रमांक 5 का दफ्तर है! तो दूसरी तरफ लगभग पौने- एक किलोमीटर दूर निगम मुख्यालय है! 8 जोन कार्यालय 8 भवन शाखा अधिकारी इतना बड़ा अमला और इतनी बड़ी रतौंधी… की सारे शहर को दिखा इन जिम्मेदारों को नही…
उससे भी बेशर्मी की बात ये रही कि सामान्य सभा और बजट सत्र के दौरान गोलबाजार के अवैध निर्माण का मुद्दा मुखरता से उठाया गया… विपक्ष ही नही सत्ता पक्ष के पार्षदो ने भी इसे उठा भ्र्ष्टाचार का खुल्ला आरोप लगाया… सभापति विनोद सोनी ने भी बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण को लेकर आवाज उठाई… इसे गलत ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही… सदन में और भी अवैध निर्माण के मुद्दे उठाये गए…. इनमें से एक पर तो भाजपा के पार्षद संजय यादव ने कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी…!
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पार्षद ने ऐंन सुशासन तिहार के बीच इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा कटाक्ष करते हुए कहा कि सब भाजपा के वाशिंग मशीन का कमाल है!
गौरतलब है! कि इस भवन के निर्माणकर्ता पहले कांग्रेस में थे…! फिर उन्होंने पिछले दिनों भाजपा में पल्टी मार दी… अब इस मामले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा…
भाजपा के वाशिंग मशीन में दाग धोने वाले कांग्रेस के दो और नेता शामिल है! सब ने देखा और सबको पता है! कि कांग्रेस में लंबे समय तक पद पदवी और जलवे में रहने वाले उन दो नेताओ ने क्यो और कैसे इस वाशिंग मशीन में अपने दाग धोए…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
