
बिलासपुर,,,, पुलिस के उच्चाधिकारियों की लगातार चेतावनी के बाद भी जिले के थानों में पीड़ित पक्षों की सुनवाई नहीं हो रही है! ऐसा ही एक मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू निरतु के ग्राम करही से सामने आया है! जहां ब्याही गई…
2 बहनों ने अपने जेठ और पति के खिलाफ तलवार और राड से बेरहमी पूर्वक हमला करने का आरोप लगाते हुए SSP रजनेश सिंह के समक्ष गुहार लगाई है! पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है! कि लिखित इकरार नामा में इनके पति और जेठ ने स्वीकार किया है! कि वे अब उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं करेंगे…
शनिवार को सिर में पट्टी और हाथों पर जख्म लिए दोनों बहन पायल लोनिया और अंजना लोनिया अपनी माँ उर्मिला लोनिया के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में SSP रजनेश सिंह से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे…
माँ बेटियों ने SSP के समक्ष अब तक की गई शिकायतों इकरारनामा का पुलिंदा प्रस्तुत कर कोनी पुलिस पर बताए मुताबिक रिपोर्ट न लिखने और थाने से भगाने के गंभीर आरोप लगाए…
आईजी और SSP लगातार मातहतो की बैठक लेकर आरोपी अपराधियों पर लगाम कसने और आम शहरी से मित्रवत व्यवहार करने और बिट पुलिसिंग का दावा कर रहे है!
पर काम दावे के विपरीत हो रहे है! सवाल यह उठता है! कि महिला संबंधित अपराधों में कोनी पुलिस का ये रवैया क्या कानून सम्मत है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
