
रायपुर,,,, न्यायधानी से लेकर राजधानी तक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! चर्चित ऑनलाइन सटोरिया बाबू खेमानी के मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! महासमुंद से संदीप और उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया है! पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है! और जल्द ही पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है! जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार संदीप, बाबू खेमानी का रिश्तेदार बताया जा रहा है! वह बाबू खेमानी का बुआ का लड़का है! और लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था!
पुलिस जांच में सामने आया है! कि संदीप असरानी बाबू खेमानी और उसकी टीम को बैंक खाते, सिम कार्ड और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराता था! ताकि ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क आसानी से संचालित किया जा सके… पूरे मामलें का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे… पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाबू खेमानी से जब्त किए गए कई सिम कार्ड भी संदीप असरानी के नाम पर दर्ज पाए गए हैं! पुलिस को शक है! कि फर्जी दस्तावेजों और रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए जा रहे थे…! इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा… बताया जा रहा है! कि पुलिस को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं! सट्टा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी भी खंगाली जा रही है! पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
