
रायपुर,,,, ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने 3 Stumps ऐप से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस टीम ने की….

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में संदीप इसरानी उर्फ गोलू (40 वर्ष) और मनसून रजा (23 वर्ष) शामिल हैं! जो महासमुंद जिले के निवासी हैं! जांच में सामने आया है! कि दोनों आरोपी मुख्य सरगना बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के लिए काम कर रहे थे…! और सट्टे से अर्जित अवैध रकम को अपने बैंक खातों में लेकर वापस खेमानी तक पहुंचाते थे…! इसके बदले उन्हें कमीशन दिया जाता था…!
गौरतलब है! कि इस मामले में मुख्य आरोपी बाबू खेमानी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है! पुलिस ने 13 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 27 आरोपियों को पकड़ा था…! और उनके कब्जे से करीब 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी…! इसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, चेकबुक, राउटर और वाहन शामिल थे…! जांच में यह भी खुलासा हुआ है! कि सट्टा ऐप के संचालन के लिए कॉल सेंटर की तरह मोबाइल नंबरों का उपयोग किया जा रहा था…! आरोपी ग्रामीणों को धोखे में रखकर उनके मोबाइल नंबर और बैंक खाते हासिल करते थे…! जिन्हें “म्यूल अकाउंट” के रूप में इस्तेमाल किया जाता था…! इन खातों के जरिए सट्टे का पैसा घुमाया जाता था…! ताकि असली नेटवर्क छिपा रहे…
पुलिस अब इस मामले में वित्तीय जांच को और गहराई से आगे बढ़ा रही है! और म्यूल बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है! अधिकारियों का कहना है! कि इस नेटवर्क में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है!
अब तक इस प्रकरण में कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है!सभी के खिलाफ थाना गंज में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है!
वहीं, वर्ष 2026 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है!अब तक 14 मामलों में 71 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 2.98 करोड़ रुपए की नगदी और अन्य सामान जब्त किया जा चुका है! पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है! कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा या संदिग्ध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी जानकारी तुरंत पुलिस को दें….!
गिरफ्तार आरोपी – 👇👇👇
01. संदीप इसरानी उर्फ गोलू पिता विजय कुमार इसरानी उम्र 40 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मकान नंबर 29 एम आई जी मचेवा थाना महासमुंद जिला महासमुंद।
02. मनसून रजा पिता नकी आलम उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 13 रजा मस्जिद के पास स्टेशन पारा थाना महासमुंद जिला महासमुंद।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
