
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में कालेज छात्र की बड़ी ही निर्ममता से हत्या का मामला सामने आया है!इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई… पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका का बताया जा रहा है!

जहां पर मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया… और बीच-बचाव करने आए कॉलेज छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई… इस घटना के सामने आने के बाद से सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया…

फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ में लगी हुई है!जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक यादव पिता संतोष यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मोपका गुड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है!अभिषेक B.A सेकेंड ईयर का छात्र था! घटना रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है! ओमप्रकाश यादव पिता बड़े गुड्डू उम्र 16 वर्ष का सरकंडा के मोपका चौक में पड़ोस की युवती से बातचीत को लेकर विवाद हो गया…

देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया… और करीब पांच लोग मिलकर ओमप्रकाश के साथ हाथापाई करते हुए पीटना शुरू कर दिए…अपने छोटे चचेरे भाई को पिटता देख अभिषेक यादव बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचा… लेकिन आरोपियों का गुस्सा इतना बढ़ चुका था…! कि उन्होंने अभिषेक को ही निशाना बना लिया…और आरोपियों में से एक ने चापड़ निकालकर अभिषेक के गले पर जानलेवा वार कर दिया… गंभीर चोट लगने से अभिषेक यादव खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा… और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई… इधर, जान बचाकर भागे छोटे भाई ओमप्रकाश को भी आरोपियों ने दौड़ा दिया… और वह किसी तरह अपनी जान बचाते हुए नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचा… और अंदर घुसकर अपनी जान बचाई….इसके बाद भी इन आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ… और सभी उसका पीछा करते हुए पुलिस चौकी तक पहुंच गए… घटना की खबर फैलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुँचे… अभिषेक को अपोलो हॉस्पिटल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया… इधर आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए… और करीब 50 से 60 लोगों ने मिलकर थाना का घेराव कर दिया… लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
