
बिलासपुर,,, न्यायधानी के नगर निगम में जो न हो वो कम है! शहर में लाल बाल वाले के बाद लाल बस का कितना आतंक है! ये आप भी देख रहे है! और सारा शहर जानता है! सदन में सत्ता और विपक्ष के पार्षदों ने इनके लूट खसोट और खुली उगाही पर आवाज उठा पूरे स्टाफ को बदलने की मांग की तो मेयर पूजा विधानी ने स्टाफ का पक्ष लिया… वही मेयर के इलाके में बिना रसीद दिए जुर्माना वसूलने, अभद्रता करने तथा बिना पैसे दिए दुकान से खाने पीने का सामान निकाल खाने पीने और सिगरेट गटकने व खुद के पति के साथ हुए चिल्ला चोट के बाद खुद निगम अमले पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया… इधर मामले को सुलगता देख निगम कमिश्नर ने आनन- फानन में पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार पंकज को निलंबित कर दिया… बताया जा रहा कि ये कार्रवाई पीड़ित दुकानदार द्वारा साक्ष्य के तौर पर CCTV फुटेज सौंपने के बाद कि गई… जिसमे फ्रिज खोलकर कोल्डड्रिंक गटकने, दुकान में खड़े होकर सिगरेट फूंकने और पैसा लेने समेत सारी करतूतें रिकॉर्ड है!
पेट्रोलिंग टीम के द्वारा दुकानदार से बिना रसीद दिए जुर्माना वसूलने, अभद्रता करने तथा बिना पैसे दिए दुकान से खाने पीने का सामान लेने की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है! या कहे करनी पड़ी…
ये है! पूरा मामला...
गत 27 अप्रैल को निगम की पेट्रोलिंग टीम ने जोन कमांक 06 के मिश्रा किराना स्टोर में प्रतिबंधित पॉलिथिन की जप्ती की कार्रवाई के दौरान फ्रिज से निकाल कोल्डड्रिंक्स पीने और दुकान के अंदर धूम्रपान करने की खबरे मीडिया में प्रसारित हुई थी…! फजीहत होने पर दूसरे दिन 28 तारीख को अमला वसूल की गई… राशि की रसीद देने फिर दुकान पर पहुँचा…
हो गई निगम की छवि धूमिल…
सोशल मीडिया में खबरे प्रसारित होने से मची फजीहत के बाद निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जारी निलंबन आदेश मे लिखा है! कि आपके उक्त कृत्य से निगम की स्वच्छता संबंधित गतिविधि पर प्रतिकूल असर पड़ा है! जिससे निगम की छवि धूमिल हुई है!
गोलबाजार – विधि विशेषज्ञ से ले रहे राय काम चल रहा सांय-सांय…
सदन में बीच गोलबाजार के अवैध काम्प्लेक्स का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया गया था…! सभापति विनोद सोनी ने भी इसे गलत ठहरा निगम आयुक्त और भवन शाखा अधिकारी से जवाब तलब किया था…!
पर भवन शाखा अधिकारी का अब ये कहना है! कि इस मामले में विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही काम को बन्द करा दिया गया है!
जबकि काम अब भी चल रहा है! ये तस्वीरें 2 मई शनिवार को न्यूज बास्केट की टीम ने मौके से ली यहाँ बिना किसी डर भय के धड़ल्ले से काम जारी है!
आखिर वो कौन सी ताकत है…?
सामान्य सभा मे लगे खुले आरोपो और सभापति की तल्खी के बाद भी चल रहे काम को लेकर शहर में चर्चा इस बात की है! कि आखिर वो कौन सी ताकत है! जो कोई फर्क नही अलबत्ता की हुंकार भर रहा है! सामान्य सभा मे मुद्दा उठा, ग़म्भीर आरोप लगे, रोज मीडिया में खबरे आ रही पर कोई फर्क नही…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.24महामाया गेट पर भाजपा के दो खेमे भिड़े, चोरी का पुराना विवाद बना नया सियासी बवाल, मारपीट के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे; VIDEO और WhatsApp संदेश वायरल—अब सवाल, किसने किया वायरल और पार्टी का IT सेल क्या करेगा?
Uncategorized2026.08.24भेष बदला, पोटली बदली… लेकिन RPF की नजर नहीं बदली, निगौरा स्टेशन पर गांजे की ‘स्पेशल डिलीवरी’ धरी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख—ऑपरेशन नारकोस ने फिर खोल दी तस्करों की पोल…
Uncategorized2026.08.24‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान में मिठाइयों की निकली कुंडली, 19 दुकानों की जांच, 117 किलो मिठाई जब्त-नष्ट, दो फर्मों पर लाइसेंस-पंजीयन निलंबन की गाज; मिलावटखोरों से साफ कहा, त्योहार आपका हो सकता है, लेकिन निगरानी हमारी रहेगी….
Uncategorized2026.08.24बालाजी गैस एजेंसी में 412 सिलेंडर हुए ‘गायब’ रिकॉर्ड में भरे, गोदाम में खाली कहानी, 939 सिलेंडर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा; अब खुलेगा स्टॉक का पूरा राज, सात दिन में कलेक्टर की टेबल पर पहुंचेगी जांच रिपोर्ट…
