
बिलासपुर,,, राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है! अभियान के तहत आज बिलासपुर शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, अस्पताल कैंटीनों एवं केक विक्रेता फर्मों का सघन निरीक्षण किया गया…


निरीक्षण दल द्वारा सिम्स हॉस्पिटल कैंटीन, जिला अस्पताल कैंटीन सहित शहर के विभिन्न केक विक्रेताओं की जांच की गई… इस दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का नमूना लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया… जांच के दौरान खाद्य कारोबार संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए… विक्रेताओं को कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से हैंड ग्लव्स और हेड कवर उपयोग करने, प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, पेयजल जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखने तथा कर्मचारियों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए… साथ ही स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई….

निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी… अभियान में अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे… जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
