
बिलासपुर,,, जिले के कोनी स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सोमवार को एक बड़े ट्रांसफॉर्मर पैनल में अचानक हुए धमाके ने अस्पताल परिसर को हिला दिया… रूटीन जांच के दौरान हुए इस ब्लास्ट में C.P.W.D से जुड़े दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए… घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया… हालांकि तत्काल चिकित्सा सहायता से स्थिति नियंत्रण में लाई गई…
घायल कर्मचारियों की पहचान इलेक्ट्रिशियन शिवशंकर कंवर और इंजीनियर यश अग्रवाल के रूप में हुई है! दोनों ट्रांसफॉर्मर की नियमित जांच के लिए पहुंचे थे…! बताया जा रहा है! कि उस समय बिजली सप्लाई बंद थी…! और फॉल्ट जांचने के बाद जैसे ही ट्रांसफॉर्मर को चालू किया गया… अचानक जोरदार धमाका हो गया… विस्फोट इतना तेज था…! कि आसपास का इलाका गूंज उठा और मौके पर मौजूद दोनों कर्मचारी चपेट में आकर झुलस गए…
घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया… प्रभारी अधिकारी डॉ. B.P सिंह की निगरानी में इलाज शुरू किया गया… और हालत को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सिम्स रेफर किया गया… वर्तमान में दोनों का उपचार सिम्स के कैजुअल्टी वार्ड में जारी है! प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यश अग्रवाल को हल्की जबकि शिवशंकर कंवर को अपेक्षाकृत अधिक झुलसन हुई है! लेकिन दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है!
डॉ. B.P सिंह ने स्पष्ट किया… कि यह हादसा रूटीन मेंटेनेंस के दौरान हुआ है! ट्रांसफॉर्मर P.C.W.D के नियंत्रण में है! और उसी के माध्यम से अस्पताल को बिजली आपूर्ति होती है! जांच के दौरान जैसे ही सिस्टम को सक्रिय किया गया… तत्काल ब्लास्ट हो गया… उन्होंने बताया कि समय रहते चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई… जिससे बड़ी जनहानि टल गई…
यह घटना कई गंभीर सवाल भी छोड़ गई है! प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल इस संस्थान में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा और मेंटेनेंस प्रोटोकॉल पर अब निगाहें टिक गई हैं! रूटीन चेक के दौरान इतना बड़ा हादसा होना संकेत देता है! कि कहीं न कहीं सुरक्षा मानकों या तकनीकी सतर्कता में चूक हुई है!
फिलहाल राहत की बात यह है! कि कोई जनहानि नहीं हुई और स्थिति नियंत्रण में है! लेकिन यह घटना साफ संकेत देती है! कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में बिजली व्यवस्था की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और ज्यादा सतर्कता जरूरी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
