
बिलासपुर,,, सकरी थाने के लॉकअप से एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा Instagram पर लाइव आने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है! वायरल वीडियो में आरोपी विक्की पांडेय लॉकअप के अंदर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा है! और खुद को “किंग ऑफ बिलासपुर” बताता दिख रहा है! उसके साथ लॉकअप में तीन अन्य आरोपी भी दिखाई दे रहे हैं!
1… सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे “जय माता दी” नाम के इंस्टाग्राम पेज पर यह लाइव वीडियो पोस्ट किया गया… कुछ ही समय में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया…
2… वीडियो में आरोपी न सिर्फ लॉकअप के अंदर का दृश्य दिखा रहा है! बल्कि सीसीटीवी कैमरों और थाना प्रभारी के कक्ष तक का नजारा भी दिखाते हुए पुलिस व्यवस्था का मजाक उड़ाता नजर आ रहा है!
3… सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है! कि सख्त सुरक्षा वाले लॉकअप के अंदर आरोपी के पास मोबाइल फोन और सिगरेट कैसे पहुंची… आमतौर पर आरोपियों की तलाशी लेकर प्रतिबंधित वस्तुएं जब्त कर ली जाती हैं!
4… वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं… कई यूजर्स ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “मिलीभगत” का मामला बताया… कुछ ने आरोपी को “पुलिस का स्पेशल मेहमान” तक कह दिया…
5… इस घटना ने सकरी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं! अब देखना होगा कि मामले में उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं! और जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाए जाते हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
